फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia bhatt tested corona positive says report

अब आलिया भट्ट हुईं कोरोना संक्रमित, रोकी गई 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग

Fri, 02 Apr 2021 11:00 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 02 Apr 2021 11:00 AM IST
सार

  • आलिया भट्ट कोरोना संक्रमित हो गई हैं
  • हाल ही में रणबीर कोरोना निगेटिव हुए हैं

विज्ञापन
Alia bhatt tested corona positive says report
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

विस्तार

देशभर में कोरोना फैल रहा है और बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। आलिया भट्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। कुछ समय पहले जब आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के निर्देशक संजय लीला भंसाली की कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी तो आलिया ने भी जांच कराई थी। हालांकि उस समय उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वहीं अब आलिया भी इस वायरस की चपेट में आ गई हैं। इस वजह से फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग आज से रोक दी गई है। इससे पहले संजय लीला भंसाली के कोरोना संक्रमित होने के बाद शूटिंग रोकी गई थी।

विज्ञापन


आलिया (28) ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी और अपने प्रशंसकों को बताया कि वह डॉक्टरों द्वारा दी गयी सलाह का पालन कर रही हैं। आलिया ने पोस्ट किया, ‘‘मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गयी हूं। मैंने खुद को सबसे अलग कर लिया है और घर पर पृथक-वास में रहूंगी। मैं चिकित्सकों द्वारा दी गयी सभी हिदायतों का पालन कर रही हूं। आपके प्यार और सहयोग के लिए आभारी हूं। सुरक्षित रहिए और अपना ख्याल रखिए।’’
विज्ञापन


बता दें कि कुछ समय पहले रणबीर कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया था। वहीं उनके कोरोना निगेटिव होने की खबर भी सामने आ चुकी है। बता दें कि मार्च के महीने में ही रणबीर कपूर ने कोविड 19 के शिकार हो गए थे। अब वे इस खतरनाक वायरस वाली गंभीर बीमारी की चपेट से उभर गए है। इसके बाद उन्हें मुंबई के जुहू इलाके में देखा गया था। वे स्वस्थ होने के बाद अपने घर से बाहर निकले। निर्माता आरती शेट्टी के घर के रास्ते की तरफ जाने के दौरान पैपराजी के कैमरों ने उन्हें कैद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आलिया भट्ट कुछ समय पहले गंगूबाई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं, लेकिन संजय लीला भंसाली के कोरोना पॉजिटिव होने के चलते फिल्म की शूटिंग बंद है। वहीं अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म आरआरआर का पोस्टर साझा किया था। इस फिल्म में आलिया सीता के किरदार में नजर आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed