फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt says 32 is the right age to get married

आलिया भट्ट शादी के लिए तैयार, साथ में हैं ये शर्तें

Fri, 21 Aug 2015 12:47 PM IST
Updated Fri, 21 Aug 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt says 32 is the right age to get married

आलिया से शादी करने के लिए तो उनके करोड़ो प्रशंसक तैयार हो जाऐंगे। लेकिन जानिए, आलिया को कैसा लड़का चाहिए। जी हां, आलिया ने बता दिया कि उन्हे कैसा लड़ा पसंद है। आलिया का कहना है, कि जिस लड़के से वो शादी करेंगी उसमें गजब का सेंस ऑफ ह्यूमर होना चाहिए। साथ ही वो हंसमुख भी हो।

विज्ञापन


सिर्फ इतना ही नहीं आलिया का कहना है कि वो किसी से भी शादी नहीं कर लेंगी बल्कि उनका होना वाला पति स्मार्ट भी दिखना चाहिए। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, आलिया ने ये बातें फिल्म 'वेडिंग पुलाव' के ट्रेलर लॉंच के दैरान कहीं।
विज्ञापन


वेडिंग पुलाव आलिया की बचपन की दोस्त अनुष्का रंजन की पहली फिल्म है। इस फिल्म के ट्रेलर पर जब आलिया पहुंची तो फिल्म की थीम शादी पर होने के कारण उनसे भी उनकी शादी को लेकर सवाल किए गए। आलिया ने भी शादी से जुड़ी बातों पर जवाब दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'शादी की सही उम्र है 32 साल'

Alia Bhatt says 32 is the right age to get married

आलिया ने ये भी बता दिया कि शादी की सही उम्र क्या होती है जी हां, उन्होने बताया कि शादी 32 साल की उम्र में करनी चाहिए। आलिया से जब पूछा गया कि वो शादी का पुलाव कब खाएंगी तो उन्होने कहा कि मैं अभी 22 साल की हूं और मुझे लगता है कि शादी 32 साल की उम्र में करनी चाहिए।

जाहिर है कि अभी उनसे शादी करने की ख्वाहिश रखने वालों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। जब आलिया से पूछा गया कि उनको इंप्रेस करने के लिए लड़कों को क्या करना चाहिए तो इस बॉलीवुड हीरोइन ने कहा कि ये वो बिल्कुल नहीं बताएंगी कि उन्हे कैसे इंप्रेस किया जाए।

आलिया ने कहा कि जो उन्हे प्यार करता है, उसे जानना चाहिए कि वो कैसे इंप्रेस होंगी। आलिया ने कहा कि बताना पड़े तो फिर प्यार कहां बचा। प्यार में तो बस समझ लेना होता है बिना बताए।

झूठी बात, मैं कभी भी नहीं रोई-वोई

Alia Bhatt says 32 is the right age to get married

हाल ही में ये खबर आई थी कि आलिया अपने ब्वायफ्रेंड सिद्धार्थ को पर्दे पर पिटता देख रोने लगी थी। जब इस बाबत आलिया से सवाल किया गया तो उन्होने कहा कि वो रोई नहीं थी। आलिया ने माना कि वो बहुत जज्बाती लड़की हैं। लेकिन ये बात सही नहीं है कि मैं रोई थी।

आलिया और सिद्धार्थ काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के साथ में रहने की भी खबरें आई थी, जिसको बाद में आलिया की मम्मी ने नकार दिया था। दोनों इस समय करण जौहर की फिल्म 'कपूर एंड संस' की शूटिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed