फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Udta Punjab heard Alia abused, no more jokes on alia

'उड़ता पंजाब' में सुनी आलिया की गालियां, अब कोई नहीं बना पाएगा चुटकुले

Tue, 19 Apr 2016 12:47 PM IST
रिज़वान/अमर उजाला, दिल्ली
रिज़वान/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 19 Apr 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
Udta Punjab heard Alia abused, no more jokes on alia

इस साल 17 जून को फिल्म आ रही है उड़ता पंजाब। इस फिल्म को लेकर पिछले कुछ समय से सिर्फ एक ही चर्चा थी कि फिल्म में पूर्व प्रेमी शाहिद कपूर और करीना कपूर एक साथ दिखेंगे लेकिन फिल्म का ट्रेलर आने के बाद हर तरफ बस आलिया की ही बाते हैं। आलिया भट्ट के जबरदस्त रोल को लेकर लगातार चर्चा की एक बड़ी वजह है आलिया को पिछले तीन-चार साल में बॉलीवुड की सबसे नासमझ अभिनेत्री समझा जाना।

विज्ञापन


दरअसल जिस तरह से आलिया उड़ता पंजाब के ट्रेलर में बिहारी लड़की के रोल में एकदम ठेठ बिहारी अंदाज मे गालिया दे रही हैं वो सबको चौंका रहा हैं। ट्रेलर में उनको देख कोई भी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा है। आलिया ट्रेलर में काली भी दिख रही हैं, जो लोग उनको एक कॉलिज गर्ल के रोल में ही देखना पसंद करते रहे हैं उनके लिए आलिया को पहचानना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


2012 में आलिया ने अपना करियर शुरु किया। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में वो कॉलिज गर्ल के रोल में नजर आईं। जो कॉलिज में जाना और दोस्तो के साथ पार्टी करने से ज्यादा कुछ नहीं जानती। इसी वक्त उनके साथ एक ऐसा वाकया हो गया, जिसने उन्हें 'बुद्धू' के तौर पर खूब प्रचारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉफी विद करन में आलिया 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के कलाकारों के साथ पहुंची और करन के सवालों के जो जवाब उन्होंने दिए उसनें उन्हें रातों-रात मशहूर कर दिया। कॉफी विद करन में वो भारत के राष्ट्रपति और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का नाम तक ना बता सकीं। इसके बाद तो उनके सामान्य ज्ञान पर बने जॉक्स की बाढ़ आ गई।

करियर में फैसलों में होशियार रही आलिया भट्ट

Udta Punjab heard Alia abused, no more jokes on alia

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के बाद कहा गया कि आलिया भट्ट महेश भट्ट की लड़की हैं। इतने बड़े निर्देशक की बेटी होने के कारण ही उनको काम मिल रहा है। कई क्रिटिक्स ने उनको सिरे से नकार दिया। आलिया ने इन सब आलोचनाओं से परे अपने काम पर ध्यान दिया। 

आलिया की 2014 में दो फिल्में आईं 'टू स्टेट्स' और 'हाईवे'। दोनों ही फिल्में बड़ी हिट रहीं। टू स्टेट्स में आलिया कॉलिज गर्ल के रोल में दिखीं। हालांकि दक्षिण भारत की ये लड़की अपनी पहली फिल्म से काफी अलग थी। उस साल की दूसरी फिल्म हाईवे में उन्होंने जो कमाल की एक्टिंग की उसने सबको चुप कर दिया।

हाईवे में आलिया ग्लैमरस रोल में नहीं दिखी, उन्हे मैले-कुचैले कपड़ों में देखना दर्शकों के लिए नया अनुभव रहा। इस रोल के बाद दर्शकों और समीक्षकों, दोनों ने मान लिया कि ये लड़की बॉलीवुड में लंबी पारी खेलने वाली है। पिछले साल शाहिद कपूर के साथ आलिया की 'शानदार' आई। फिल्म के सुपरफ्लॉप होने के बाद एक बार फिर उनके करियर को लेकर कई तरह के सवाल हुए लेकिन इस साल आलिया ने दिखा दिया कि उनपर चुटकुलों का दौर खत्म हो चुका है।

अब आलिया पर चुटकुले बनाने वालों की खैर नहीं

Udta Punjab heard Alia abused, no more jokes on alia

इस साल आलिया भट्ट की फिल्म 'कपूर एंड संस' इस साल रिलीज हुई है। फिल्म ने शानदार कमाई की है। वहीं 'उड़ता पंजाब' के ट्रेलर को रिलीज होने के बाद आलिया भट्ट के करियर के साथ एक खास बात हुई है कि वो इस बार जॉक्स को लेकर सोशल मीडिया पर नहीं हैं। इस बार उनके रोल को लेकर चर्चाएं हैं।

'उड़ता पंजाब' मे अपने रोल से उन्होंने शाहिद कपूर और करीना कपूर को फीका कर दिया है। गोरी-चिट्टी, कॉलिज में पढ़ने वाली लड़की की छवि रखने वाली आलिया ने उड़ता पंजाब के लिए अपने रोल पर जबरदस्त मेहनत की है। उन्होंने बिहारी अंदाज में बात करने पर भी खूब जमकर मेहनत की है। आलिया भट्ट तीन-चार साल पहले उनके साथ करियर शुरू करने वाली दूसरी हीरोइनों से काफी आगे नजर आती हैं। अपने चार साल के करियर में उन्होंने फिल्में चुनने में बेहद होशियारी दिखाई है।

अपने नए बिहारी गर्ल के गेटअप के लिए सोशल मीडिया पर इस समय ट्रेंड कर रही आलिया ने हावभाव से जता दिया है कि अब उनके सामान्य ज्ञान पर चुटकुलें बनाने का दौर खत्म हो गया है। आलिया भट्ट बॉलीवुड में एक ऐसी अभिनेत्री के तैर पर उभरने जा रही हैं जो अपने दम पर फिल्म हिट करा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed