{"_id":"59257cda4f1c1be43b536757","slug":"alia-bhatt-met-sidharth-malhotra-parents-in-karan-johar-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलिया की ये मुलाकात कहीं उनकी शादी का इशारा तो नहीं!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया की ये मुलाकात कहीं उनकी शादी का इशारा तो नहीं!
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Wed, 24 May 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
आलिया भट्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर ही आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अफेयर की खबरें सामने आती रहती हैं लेकिन इन दोनों ने ही अभी तक इसे कंफर्म नहीं किया है। हालांकि इन्हें कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है लेकिन दोनों ये कहकर निकल जाते हैं कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। खबर है कि आलिया और सिद्धार्थ करण जोहर की एक पार्टी में नजर आए थे। यहां आलिया, सिद्धार्थ के माता पिता से भी मिली थीं।
विज्ञापन
आलिया के साथ अपने रिलेशनशिप पर सिद्धार्थ ने कहा, 'हम दोनों का रिलेशन अच्छा चल रहा है। मैं उन्हें अपनी पहली फिल्म से जानता हूं। इसलिए हमारे बीच एक इमोशनल कनैक्शन भी है। हम दोनों एक-दूसरे की फिल्मों के लिए हमेशा साथ रहे हैं। हम दोनों एक-दूसरे को काफी पहले से जानते हैं इसलिए हमारा रिश्ता कभी बदलने वाला नहीं है। हम सभी प्रोफेशनल हैं और जानते हैं कि फिल्म या किसी सीन के लिए कैसे काम करना है।'
विज्ञापन
आलिया की मां सोनी राजदान भी कई बार इनके अफेयर की खबरों का खंडन कर चुकी हैं। उनका कहना है कि आलिया फिलहाल अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं इसके बाद वो शादी के बारे में सोचेंगी।
विज्ञापन