फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   alia bhatt ecological initiative co exist for the welfare of street cat and dogs

गली के कुत्ते-बिल्लियों की देखभाल के लिए आलिया भट्ट की अनोखी पहल

Tue, 25 Jul 2017 04:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Tue, 25 Jul 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt ecological initiative co exist for the welfare of street cat and dogs
कुछ समय पहले ही आलिया भट्ट ने पर्यावरण से संबंधित 'को एग्जिस्ट' नाम की एक नई शुरूआत की थी। इस दौरान उन्होंने मदर्स डे पर एक कछुए की जान बचाई थी। उन्होंने एक कछुए को समुद्र में छोड़ा था। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने इसमें गली के कुत्ते बिल्लियों को भी शामिल कर लिया है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि आलिया इस पहल के तहत छोटे से जानवरों को पालती हैं और उनकी देखभाल करती हैं। आलिया पर्यावरण और जानवरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना चाहती हैं। आलिय कि कैसे दयालु कार्य के माध्यम से हम सब, इन जानवरों के लिए एक बेहतर और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित कर सकते हैं। 
विज्ञापन


अपने इस कैंपेन के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा, "गली के कुत्ते-बिल्लियों के साथ अक्सर लोग धारणाओं के कारण काफी क्रूर व्यवहार करते हैं। सड़को पर रहने के कारण वो सुरक्षित नहीं हैं, उनका कोई सुरक्षित घर नहीं हैं, वो कठोर ड्राइवर द्वारा कुचल दिए जाते हैं। त्योहारों और समारोह के दौरान पटाखों और लाउडस्पीकरों की जोर से आवाज़ से परेशान रहते हैं। इस अभियान के माध्यम से, हम लोगों के आचरण को बदलने की उम्मीद करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

alia bhatt ecological initiative co exist for the welfare of street cat and dogs
इस अभियान के तहत गली के कुत्ते बिल्लियों को गोद लेने की ओर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके आगे आलिया ने बात करते हुए कहा, "जानवर भी हमें प्यार करते है और वो हमारे लिए वफादार भी होते हैं। यदि आपके घर के लिए एक पशु को अपनाने की कोई संभावना नहीं है, तो अपने इलाके में जानवरों के प्रति लगाव बरतें। सुनिश्चित करें कि उनको समय पर टीका लगाया गया हैं।" 

'को एग्जिस्ट' संस्था के बारे में ज्यादा जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/ToCoexist

http://tocoexist.com/

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed