फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   alia avoid film with bollywood khan's

'खानों' के हिसाब से अभी छोटी हूं: आलिया

Fri, 25 Jul 2014 11:34 AM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
alia avoid film with bollywood khan's

आलिया भट्ट को लगता है कि बॉलीवुड के 'खान' के साथ अपनी मौजूदगी को विश्वसनीय बनाने के लिए उन्हें और परिपक्व दिखने की जरूरत है। बॉलीवुड के तीनों खान-आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान की उम्र 40 से ज्यादा हो चुकी है, जबकि आलिया अभी मात्र 21 साल की हैं।

विज्ञापन

छोटी भी हूं

alia avoid film with bollywood khan's

​​क्या आपको लगता है कि खान के साथ जोड़ी बनाए जाने के लिहाज से आप बहुत छोटी हैं? आलिया ने कहा, ​"​यकीनन इस समय मैं बहुत छोटी हूं। उम्र से ही नहीं, मैं छोटी दिखती भी हूं। उम्र तो महज एक आंकड़ा है, लेकिन मैं चेहरे से छोटी दिखती हूं। मैं अभी परिपक्व हो रही हूं। आप ​'​स्टूडेंट ऑफ द ईयर​'​ से लेकर अब तक एक बदलाव देख सकते हैं।​"

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे कर सकती हूं काम

alia avoid film with bollywood khan's

​​ उन्होंने एक समूह साक्षात्कार में कहा​, "इसलिए जब थोड़ी और परिपक्व दिखने लगूंगी, तो मैं उनके साथ काम कर सकती हूं।​" लेकिन जिस तरह से बॉलीवुड में कई बार बेमेल जोड़िया बनती रही हैं ऐसे में हो सकता है कि बहुत जल्द ही आलिया भट्ट तीनों खान में से किसी एक साथ नजर भी आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed