फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ali merchant ties the knot with andleeb zaidi in lucknow third time wedding pictures goes viral

Ali Merchant: तीसरी बार दूल्हा बना यह एक्टर, लखनऊ में हुआ निकाह, तस्वीरें हुईं वायरल

Fri, 03 Nov 2023 11:40 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 03 Nov 2023 11:40 PM IST
सार

'लॉक अप' और 'बिग बॉस' जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके अली मर्चेंट ने 2 नवंबर को तीसरी शादी कर ली है। 

विज्ञापन
Ali merchant ties the knot with andleeb zaidi in lucknow third time wedding pictures goes viral
अली मर्चेंट, अंदलीब जैदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'लॉक अप' और 'बिग बॉस' जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके अली मर्चेंट ने 2 नवंबर को तीसरी शादी कर ली है। जी हां..अली मर्चेंट की तीसरी शादी की खबर काफी समय से थी और अब परिवार की मौजूदगी में अली ने अपनी गर्लफ्रेंड अंदलीब जैदी संग निकाह कर लिया है।

विज्ञापन

38 साल के अली मर्चेंट ने 2 नवंबर 2023 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अंदलीब जैदी से निकाह किया। उसकी तमाम तस्वीरें सामने आई हैं। बता दें कि, अली मर्चेंट ने दो शादियां की थीं। पहली उनकी सारा खान से हुई थी, जो दो महीने में टूट गई थी। फिर दूसरी इनकी अनम मर्चेंट से हुई थी और 5 साल बाद उनसे भी अलग हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ali merchant ties the knot with andleeb zaidi in lucknow third time wedding pictures goes viral
अली मर्चेंट, अंदलीब जैदी - फोटो : सोशल मीडिया

अली मर्चेंट ने अब पेशे से एक मॉडल अंदलीब जैदी से निकाह किया है। दोनों की मुलाकात एक फैशन-शो के दौरान हुई थी। शादी में इनके परिवार और कुछ एक दोस्त-यार ही शामिल हुए थे। वहीं, अली मर्चेंट अब 15 नवंबर को मुंबई में अपना वेडिंग रिसेप्शन देंगे। एक्टर ने 'ईटाइम्स' से खास बातचीत में कहा कि मैं खुश हूं कि मेरी और अंदलीब की शादी हो गई है।

विज्ञापन

वहीं, अली ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज को साझा करते हुए लिखा कि और अब हम हमेशा के लिए एक साथ घूम सकते हैं, हमेशा खुशियों से भरे सितारों के बाद। इसके साथ ही बता दें कि अली ने वेब शो लिबास में अभिनय किया है। हालांकि पिछले 5 सालों से उन्होंने टीवी से दूरी बना रखी है। विक्रम बेताल की रहस्य गाथा, बंदिनी, आहट और शपथ जैसे टीवी शो में नजर आ चुके अली का कहना है कि मुझे टीवी से ज्यादा वेब करने में मजा आता है। आप टीवी के विपरीत किसी वेब शो में कई महीनों तक एक ही किरदार नहीं निभाते हैं।

यह भी पढ़ें: उर्फी जावेद के फेक वीडियो पर मुंबई पुलिस ले लिया एक्शन, आईपीसी की कई धाराओं के तहत दर्ज किया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed