फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ali Fazal on Mirzapur 2 boycott I will not stop raising my voice

तेज होती जा रही ‘मिर्जापुर 2' वेब सीरीज के बहिष्कार की मांग, अली फजल बोले- सबको अपनी बात कहने का हक

Tue, 13 Oct 2020 06:08 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 13 Oct 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Ali Fazal on Mirzapur 2 boycott I will not stop raising my voice
अली फजल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के दूसरे सीजन को बहिष्कृत करने और बैन करने की मांग सोशल मीडिया पर लगातार तेज होती रही है। यह मांग इसलिए उठ रही है क्योंकि सीरीज के मुख्य कलाकारों में से एक अली फजल अतीत में नागरिकता संशोधन बिल यानी सीएए के खिलाफ मोर्चे में हिस्सा ले चुके हैं। अली का कहना है कि वह एक आजाद दुनिया के अभिनेता हैं और उन्हें इस देश में अपनी बात रखने का और लोगों से सवाल पूछने का पूरा हक है।

विज्ञापन


अली को इस बात का दुख है कि उनके बोलने की वजह से उनके काम पर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह शो अकेले उन्होंने नहीं बल्कि कई लोगों ने साथ मिलकर बनाया है। वह इस तरह की बात सामने रखने में थोड़ा संकोच करते हैं। लेकिन, जिन लोगों की वजह से वह संकोच करते हैं, उन्हीं लोगों ने उनसे कहा है कि चाहे कुछ भी हो जाए लेकिन अपनी आवाज को मत दबने देना।

विज्ञापन

Ali Fazal on Mirzapur 2 boycott I will not stop raising my voice
मिर्जापुर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अली का कहना है कि जब उनके लोग ही उनसे ऐसा बोलते हैं तो वह कभी अपनी आवाज को ऊंचा उठने से नहीं रोकेंगे। वह इस आजाद दुनिया के एक कलाकार हैं। इसलिए, उन्हें अपनी बात रखने का और सवाल उठाने का पूरा हक है। उन्होंने कहा कि नफरत भरे इस वातावरण को सिर्फ प्यार से ही जीता जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed