फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ali Fazal meets real OG tom cruise at Oscars nominees luncheon share photos call him kindest soul

Ali Fazal: टॉम क्रूज से मिले अली फजल, तस्वीरें साझा कर अभिनेता के लिए कही यह खास बात

Wed, 15 Feb 2023 10:10 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 15 Feb 2023 10:10 PM IST
सार

अली फजल को एकेडमी नॉमिनीज लंच में आमंत्रित किया गया था। इस दौरान अली की मुलाकात हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज से हुई।

विज्ञापन
Ali Fazal meets real OG tom cruise at Oscars nominees luncheon share photos call him kindest soul
अली फजल, टॉम क्रूज - फोटो : Instagram

विस्तार

अली फजल 'मिर्जापुर' के 'गुड्डू भइया' बन घर घर में फेमस हो गए हैं। वह बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड की फिल्मों में भी अपनी दमदार अदाकारी का जलवा बिखेर चुके हैं। अली अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज के सदस्य हैं। अली फजल को अकैडमी नॉमिनीज लंच में आमंत्रित किया गया था। इस दौरान अली की मुलाकात हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज से हुई। अली ने अब टॉम क्रूज के साथ अपनी बेहद प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।

विज्ञापन

Ali Fazal meets real OG tom cruise at Oscars nominees luncheon share photos call him kindest soul
अली फजल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अली फजल ने टॉप क्रूज के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कीं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अली ने कैप्शन में लिखा, 'आज एकेडमी लंच से खास पल। रियल ओजी टॉम क्रूज के साथ, जो प्रतिभाओं से भरे रूप में बहुत दयालु थे। उन्होंने मुझे सलाह दी, जिसे मैं जिंदगी भर संजोकर रखूंगा।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ali fazal (@alifazal9)


Mahima Gupta: गंदी बात फेम एक्ट्रेस ने वैलेंटाइन के मौके पर रचाई शादी? मांग में सिंदूर लगाए साझा की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन

Ali Fazal meets real OG tom cruise at Oscars nominees luncheon share photos call him kindest soul
फिल्म 'आरआरआर' - फोटो : social media

इस साल भारत से ऑस्कर 2023 के लिए तीन नॉमिनेशन हुए हैं। एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट किया गया है। इसके अलावा गुनीत मोंगा की 'द एलिफेंट विसपर्स' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट और शौनक सेन की 'ऑल द ब्रीथ्स' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया है। यह दिनों इस साल ऑस्कर की दौड़ में शामिल हैं।

Shehzada BO Prediction: पठान के साथ यह फिल्म भी बढ़ाएगी कार्तिक की मुश्किल? जानिए कैसा होगा 'शहजादा' का भविष्य

विज्ञापन

Ali Fazal meets real OG tom cruise at Oscars nominees luncheon share photos call him kindest soul
अली फजल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अली फजल ने टॉम क्रूज के अलावा शौनक सेन और गुनीत मोंगा के साथ अपनी तस्वीरें साझा की हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, शौनक सेन और गुनीत मोंगा ने कमाल कर दिया।' अली फजल ने कहा कि 'ऑल दैट ब्रीथ्स' उन सब प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक है, जिन्हें मैंने हाल के दिनों में देखा है और मैं वहां मौजूद हूं। फिल्म देखना और हमारे सिनेमा का जश्न मनाया जाना वास्तव में एक गर्व का पल था।

The Night Manager: भारतीय ‘नाइट मैनेजर’ की मचेगी इंटरनेशनल धूम, हिंदी में बदलावों की झलक पर मोहित हुए साइमन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed