फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ali fazal celebrates his 39th happy birthday on the set of mirzapur the film

अली फजल ने 'मिर्जापुर द फिल्म' के सेट पर मनाया अपना 39वां जन्मदिन, शेयर की शानदार तस्वीरें

Wed, 15 Oct 2025 12:51 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 15 Oct 2025 12:51 PM IST
सार

Ali Fazal Birthday: अली फजल ने 'मिर्जापुर द फिल्म' के सेट पर अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस जश्न की खास झलक अली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल की स्टोरी पर साझा की है।

विज्ञापन
ali fazal celebrates his 39th happy birthday on the set of mirzapur the film
अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम@alifazal9

विस्तार

अली फजल इन दिनों अपनी बहुचर्चित फिल्म 'मिर्जापुर द फिल्म' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आज 15 अक्तूबर बुधवार को अली 39 साल के हो गए हैं। अपने जन्मदिन के जश्न को अभिनेता ने 'मिर्जापुर द फिल्म' की टीम के साथ मनाया। जिसकी शानदार झलक एक्टर ने सोशल मीडिया हैंडल स्टोरी पर शेयर की है।
विज्ञापन

अली ने किन सेलेब्स के साथ मनाया जन्मदिन
अली फजल आज अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'मिर्जापुर द फिल्म' की टीम के साथ जन्मदिन मनाया। गुड्डू भैया के नाम से मशहूर अली ने इंस्टाग्राम पर टीम के साथ की मजेदार तस्वीरें शेयर कीं। इनमें श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, रसिका दुग्गल, कुलभूषण खरबंदा, अभिषेक बनर्जी और जितेंद्र कुमार जैसे कलाकार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्मदिन पर अली का खास पोस्ट
जन्मदिन सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों के साथ अली ने कैप्शन में लिखा, 'अब से इसे जन्मदिन का मौसम कहें। अक्तूबर में हम प्यारे लोगों के साथ पार्टी करते हैं और खाना खाते हैं। सभी को धन्यवाद, जो मुझे प्यार करते हैं। इस दुनिया का शुक्रिया, जो इसे मीठा बनाते हैं। मेरी दोनों बेटियों के लिए खास प्यार।'
विज्ञापन

'मिर्जापुर द फिल्म' के बारे में
'मिर्जापुर द फिल्म' 2026 में रिलीज होने वाली है। इसमें मूल वेब सीरीज के कलाकार, जैसे पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा, वापस नजर आएंगे। इस फिल्म को गुरमीत सिंह डायरेक्ट करेंगे और पुनीत कृष्णा इसे प्रोड्यूस करेंगे। इसके बाद यह अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed