फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ali Fazal and Richa Chadha make their relationship official at Venice International Film Festival

वेनिस अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में पहुंची ऋचा चड्ढा कर रहीं है इस 'फुकरे' को डेट

Tue, 05 Sep 2017 03:30 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Tue, 05 Sep 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
Ali Fazal and Richa Chadha make their relationship official at Venice International Film Festival
richa chadda
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा एक बार फिर मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि इस बार वो अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो 'भोली पंजाबन' ऋचा चड्ढा आजकल बॉलीवुड के 'फुकरे' एक्टर अली फजल को डेट कर रही हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- अपने 'बादशाहो' अजय देवगन से ट्विटर पर इस वजह से लड़ बैठीं काजोल
विज्ञापन


हाल ही में दोनों स्‍टार्स को वेनिस फिल्म महोत्सव के रेड कारपेट पर एक साथ देखा गया। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल फेस्टिवल में अली की ब्रिटिश-अमेरिकन फिल्म 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' की स्क्रीनिंग रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद ऋचा चड्ढा इस फिल्म फेस्टिवल में अपने ब्वॉयफ्रेंड का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंची हुई थी। खबरों की मानें तो ये दोनों कलाकार पिछले एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

गौरतलब है कि साल 2013 में आई 'फुकरे' में ऋचा चड्ढा ने भोली पंजाबन और अली ने जफर भाई का रोल प्ले किया था। जल्द ही ये दोनों स्‍टार्स 'फुकरे रिटर्न' के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। फिलहाल फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्‍म के डायरेक्‍टर मृगदीप सिंह लांबा हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed