फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar wil produce a film with Yash Raj Banner

यश राज बैनर के साथ मिलकर अक्षय कुमार फैंस को देंगे बेहद खास तोहफा, बनाएंगे बड़े बजट की फिल्म

Mon, 04 Jun 2018 03:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 04 Jun 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar wil produce a film with Yash Raj Banner
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' यानी अक्षय कुमार जल्द ही अपने फैंस को बेहद खास तोहफा देने वाले हैं। वह करीब 10 साल बाद जानी-मानी प्रोडक्शन कंपनी यश राज बैनर के तले अपनी फिल्म लेकर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार की यह फिल्म काफी बड़े बजट की फिल्म हो सकती है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि अक्षय कुमार करण जौहर की प्रोड्क्शन कंपनी धर्मा प्रोड्क्शन के साथ मिलकर भी किसी एक फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान नजर आएंगी। धर्मा प्रोड्क्शन के बाद यश राज फिल्म्स के साथ काम करना खुद अक्षय के लिए किसी खास बात से कम नहीं है। पता हो कि अक्षय कुमार ने यश राज के साथ ज्यादा फिल्में नहीं की हैं। दोनों ने पहली बार 1997 में आई ‘दिल तो पागल है’ में साथ काम किया था। इसके बाद अक्षय यश राज की फिल्म 'टशन' में नजर आए थे।
विज्ञापन


फिल्म 'टशन' के बाद अक्षय कुमार फिर से यश राज बैनर के साथ काम करने जा रहे हैं। अब देखना होगा की इस बार यश राज फिल्म्स के साथ और कितना बेहतर कर पाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed