{"_id":"63fb85e27f8f4133960169f5","slug":"akshay-kumar-shares-about-his-first-pay-cheque-as-an-actor-can-you-guess-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar: पहली फिल्म के लिए अक्षय को मिली थी इतनी फीस, एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया चेक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Akshay Kumar: पहली फिल्म के लिए अक्षय को मिली थी इतनी फीस, एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया चेक
Sun, 26 Feb 2023 10:33 PM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Sun, 26 Feb 2023 10:33 PM IST
सार
अक्षय कुमार भले ही आज बॉलीवुड में चोटी के स्टार हैं। लेकिन यह राह बिल्कुल भी आसान नहीं थी। उन्होंने भी बड़े मुश्किल दिन देखे हैं। जब उनके पास कुछ भी नहीं था।
विज्ञापन
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अक्षय कुमार भले ही आज बॉलीवुड में चोटी के स्टार हैं, लेकिन यह राह बिल्कुल भी आसान नहीं थी। उन्होंने भी बड़े मुश्किल दिन देखे हैं। उस वक्त उनके पास कुछ भी नहीं था और वह दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर थे। उनके फैंस जानना चाहते हैं कि आज एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये कमाने वाले अक्षय करियर की शुरुआत में कितना कमाते थे। उन्हें पहली फिल्म के लिए कितने रुपये मिले थे। आइए बताते हैं...
विज्ञापन
अक्षय कुमार ने बताई शुरुआती दिनों की कमाई
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने अपनी करियर के शुरुआती दिनों की कमाई को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने अपनी पहली कमाई के बारे में बताया। बता दें कि खिलाड़ी कुमार की पहली कमाई 50 हजार रुपये थी और उनकी पहली फिल्म दीदार थी। अक्षय की इस फिल्म के प्रोड्यूसर प्रमोद चक्रवर्ती थे। अक्षय को उनकी दूसरी फिल्म के लिए 75 हजार फीस मिली थी। शुरू के 10 साल में उन्होंने करीब 18 से 20 लाख रुपये कमाए थे। एक्टर ने इस दौरान अपनी पहली फिल्म के लिए मिला चेक भी दिखाया। हालांकि, दीदार अक्षय की पहली रिलीज होने वाली फिल्म नहीं थी। उनकी पहली रिलीज होने वाली फिल्म सौगंध थी, लेकिन दीदार उन्होंने सबसे पहले साइन की थी।
विज्ञापन
हमेशा से ज्यादा पैसे कमाना चाहते थे अक्षय
अक्षय ने इस दौरान बताया कि वह हमेशा से ज्यादा पैसे कमाना चाहते थे। हालांकि, शुरू में वह ज्यादा पैसे नहीं कमा सके। शुरू के 10 साल में वह 18 से 20 लाख रुपये ही कमा सके। अक्षय हमेशा से 10 करोड़ रुपये से जयादा कमाना चाहते थे, लेकिन यह उनके लिए आसान नहीं था। अक्षय ने बताया कि जब उनको पता चला कि एकता कपूर और उनके पिता जितेंद्र ने 100 करोड़ का फिक्स डिपॉजिट कराया हुआ है। तब से वह और भी ज्यादा पैसे कमाना चाहते थे। यह उनके लिए किसी मोटिवेशन से कम नहीं था।
विज्ञापन
यह भी पढ़े: शाहरुख खान की 'कभी हां कभी ना' को 29 साल पूरे, एक्टर ने खास तस्वीर साझा कर लिखा प्यारा नोट