Akshay Kumar: रिश्तेदार के सामने घरवाले करवाते थे मुजरा, अक्षय कुमार ने साझा किया बचपन का मजेदार किस्सा
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार हाल ही में अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के टॉक शो में शामिल हुए और अपने बचपन से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया।
विस्तार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच वह अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के टॉक शो में अभिनेता जॉनी लीवर के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। वहीं, उन्होंने अपने बचपन का भी एक मजेदार किस्सा फैंस के साथ साझा किया।
अक्षय कुमार ने अपने बचपन का एक किस्सा याद करते हुए कहा कि जब मैं छोटा था, लगभग पांच-छह साल का तो मेरे पिता मुझे अपने घर आने वाले हर रिश्तेदार के लिए परफॉर्म करने के लिए कहते थे। जब भी कोई रिश्तेदार आता था तो मेरे पिता कहते थे कि बेटा ब्रेक डांस करके दिखा दो। उन्होंने कहा कि मेरी समझ में नहीं आता है कि घर पर जब भी कोई रिश्तेदार आता है तो हमसे मुजरा क्यों करवाते हैं।
Tiger 3: शुरू हो गई सलमान-शाहरुख के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग, महज सात दिनों के लिए खर्च होंगे इतने करोड़
इस दौरान जॉनी लीवर ने भी एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि जब वह एयरपोर्ट पर थे तो एक यात्री उनके पास आया और उन्हें हंसाने के लिए कहा। इस किस्से को याद करते हुए अभिनेता ने कहा कि लोग आते हैं और हंसाने के लिए ऐसे कह देते हैं, जैसे हम हमेशा मजाकिया ही होते हैं। उन्हें ऐसे लगता है कि जैसे हमारे पास कोई बटन है और उसे दबाते ही हम आपको हंसाना शुरू कर देंगे।
Vijay Varma : इस शर्त पर विजय वर्मा ने स्वीकार किया था 'दहाड़' का ऑफर, जानें क्या हुई है डायरेक्टर से डील
बात करें अभिनेता की आने वाली फिल्मों के बारे में तो अक्षय कुमार को आखिरी बार फिल्म 'सेल्फी' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन करने में विफल रही। अभिनेता अगली बार अली अब्बास जफर की फिल्म 'बड़े मिया छोटे मियां' में दिखाई देंगे। वह टाइगर श्रॉफ, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और अन्य के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। यह फिल्म ईद 2024 पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, अभिनेता के पास पाइपलाइन में 'सोरारई पोटरु' की हिंदी रीमेक भी है, जिसमें वह राधिका मदान के साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई देंगे, यह फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली है।
Alia bhatt: 'जी ले जरा' में काम करने को लेकर उत्साहित हैं आलिया, बोलीं- बॉलीवुड को नया कॉन्सेप्ट देगी यह फिल्म