फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   akshay kumar reached shirdi sai baba mandir Selfiee star picked up himself fan who fell in crowd video viral

Akshay Kumar: 'सेल्फी' की रिलीज से पहले साईं बाबा के मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार, भीड़ में गिरा फैन तो खुद उठाया

Wed, 25 Jan 2023 05:07 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 25 Jan 2023 05:07 PM IST
सार

अक्षय कुमार ने साईं बाबा के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान अक्षय कुमार को देखने के लिए फैंस का जमावड़ा भी लगा हुआ था

विज्ञापन
akshay kumar reached shirdi sai baba mandir Selfiee star picked up himself fan who fell in crowd video viral
अक्षय कुमार - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सेल्फी' का जोर शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' 24 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार आज यानी बुधवार, 25 जनवरी को शिरडी के साईं मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। अक्षय कुमार ने साईं बाबा के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान अक्षय कुमार को देखने के लिए फैंस का जमावड़ा भी लगा हुआ था, तभी अक्षय ने एक फैंस के साथ कुछ ऐसा किया कि लोग अब उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

akshay kumar reached shirdi sai baba mandir Selfiee star picked up himself fan who fell in crowd video viral
अक्षय कुमार-इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के साईं बाबा के मंदिर जाने का वीडियो सामने आया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि अक्षय कुमार सिक्योरिटी के साथ आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए उतावले हो गए और उनसे हाथ मिलाने के लिए भीड़ में आगे आने लगे। इस बीच एक फैन लड़खड़ा कर गिर गया। फैन को गिरता देख तुरंत ही अक्षय कुमार पीछे मुड़े और उस व्यक्ति को खुद उठाया। अब अक्षय कुमार के इस अंदाज की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

Jacqueline Fernandez: जैकलीन ने कोर्ट से मांगी विदेश यात्रा की अनुमति, दो दिन में मिलेगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

akshay kumar reached shirdi sai baba mandir Selfiee star picked up himself fan who fell in crowd video viral
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार जब साईं बाबा के मंदिर पहुंचे तो वहां बहुत भीड़ थी। उसी भीड़ के साथ ही अक्षय कुमार ने मंदिर पहुंचकर 'साईं बाबा समाधि' के दर्शन किए। दरअसल, अक्षय कुमार पहले भी इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि वह साईं बाबा के भक्त हैं। इससे पहले भी वह कई बार साईं बाबा के चरणों का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंच चुके हैं।

Kangana Ranaut: ट्विटर अकाउंट बहाल होते ही दिखे कंगना के तेवर, फिल्म इंडस्ट्री पर ऐसे साधा निशाना

विज्ञापन

akshay kumar reached shirdi sai baba mandir Selfiee star picked up himself fan who fell in crowd video viral
इमरान हाशमी, अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार के साथ-साथ फिल्म के मेकर्स भी 'सेल्फी' का धमाकेदार प्रमोशन कर रहे हैं। जब से इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, तब से ही अक्षय और इमरान हाशमी के फैंस इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ट्रेलर को यूजर्स ने अच्छी प्रतिक्रिया दी थी। लोगों को अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की जोड़ी बहुत पसंद आ रही है।

Pathaan: मध्यप्रदेश के कई शहरों में शाहरुख खान की पठान का विरोध, बजरंग दल ने फिल्म नहीं चलने देने की कही बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed