‘पर्सनल लाइफ पर कमेंट…’, ‘वेलकम टू द जंगल’ में ‘फ्लॉप एक्टर’ कहे जाने पर अक्षय ने दिया रिएक्शन; कही ये बात
Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने ‘वेलकम टू द जंगल’ में अपने किरदार को लेकर खुलकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
विस्तार
‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार एक ऐसे स्ट्रगलिंग एक्टर का किरदार निभा रहे हैं, जो लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद वापसी करने की कोशिश करता है। अक्षय कुमार हाल ही में मुंबई में ‘वेलकम टू द जंगल’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए, जहां उन्होंने इस बात को साफ किया कि फिल्म में उन्हें ‘फ्लॉप एक्टर’ क्यों कहा गया है।
फ्लॉप एक्टर कहे जाने पर क्या बोले एक्टर?
जब उनसे पूछा गया कि मेकर्स ने उनके लिए इस शब्द का इस्तेमाल क्यों किया, तो अक्षय कुमार ने कहा कि इसे फिल्म के संदर्भ में समझना चाहिए, न कि इसे उनकी पर्सनल लाइफ पर कमेंट के तौर पर लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ऐसे शब्द अक्सर किरदार या कहानी का हिस्सा होते हैं और उन्हें उसी नजरिए से देखना चाहिए, न कि एक इंसान के तौर पर उन पर टिप्पणी समझना चाहिए।
अक्षय ने कहा, ‘हमें ऐसा नहीं बताया जाता कि आपको ऐसे डायलॉग्स को ताने की तरह इस्तेमाल करना है। जब आप फिल्म देखते हैं, तो मुझे यकीन है कि आप समझदार हैं। आप फिल्म को उसके किरदार के हिसाब से देखते हैं। तो कृपया, इसके लिए बुरा महसूस करने के लिए धन्यवाद, लेकिन इसे इतनी गंभीरता से मत लीजिए।’
ये भी पढ़ें- अपारशक्ति खुराना का बड़ा बयान, एक्टिंग से अलविदा कहने की कही बात; इस फील्ड में आजमाएंगे हाथ
कब रिलीज होगी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’?
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है। इसमें अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, दलेर मेहंदी और आफताब, जैकलीन फर्नाडिज, दिशा पाटनी, रवीना टंडन जैसे कई एक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर में भी रवीना टंडन की झलक फैंस को देखने को मिली है।