फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar is not the part of Ikka film

'मिशन मंगल' की सफलता के बाद भी अक्षय कुमार के हाथ से निकली ये बड़ी फिल्म

Thu, 22 Aug 2019 12:20 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 22 Aug 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar is not the part of Ikka film
akshay kumar - फोटो : social media
अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्मों को लेकर एक के बाद एक एलान किए गए हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' की सफलता के बाद फिल्म के निर्देशक अब "इक्का" निर्देशित करने जा रहे हैं, इसी खबर के साथ यह भी कहा गया की फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में होंगे, पर नई अपडेट के अनुसार ऐसा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, फिल्म 'इक्का' तमिल एक्शन फिल्म 'कथ्थी' का रीमेक है। इसी फिल्म से जुड़ी एक खास खबर आई है, कि फिल्म के हिन्दी रीमेक के लिए फिल्म के राइट्स जाने माने निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली ने खरीद लिए हैं। इस बात की पुष्टि करते हुए खुद फिल्म का निर्देशन करने जा रहे जगन शक्ति ने कहा- 'भंसाली सर ने रीमेक के अधिकार को ले लिया है और वही फिल्म का निर्माण करेंगे। हम फिल्म लिखने की प्रक्रिया में हैं, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। एक बार कास्टिंग हो जाने के बाद, हम फिल्म को इस साल के अंत तक या अगले साल जनवरी में शुरू करेंगे।' 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- कमाई के मामले में फोर्ब्स लिस्ट में चौथे नंबर पर अक्षय कुमार, एक साल में कमाए इतने करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी इसी बात को खत्म करते हुए जगन ने आगे यह भी कहा है कि दुर्भाग्यवश अक्षय इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। यानी अब अक्षय इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। अक्षय कुमार के पास इस वक्त भी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। 'मिशन मंगल' के बाद अक्टूबर में 'हाउसफुल 4' और दिसंबर में 'गुड न्यूज' है। वहीं अगले साल की शुरुआत होगी फिल्म 'सूर्यवंशी' से फिर 'लक्ष्मी बॉम्ब' और हाल ही में एलान की गई 'बच्चन पांडे'। 

यह भी पढ़ें:- 'जितनी इज्जत कमाई है सब निकल जाएगी', जानें ऐसा क्यों बोले अक्षय कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed