फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar has rejected award winning films Race Baazigar Bhaag Milkha Bhaag which become superhit Disprja

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने रिजेक्ट कर दी थीं ये अवॉर्ड विनिंग फिल्में, बाद में साबित हुईं ब्लॉकबस्टर

Mon, 02 Jan 2023 11:27 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 02 Jan 2023 11:27 AM IST
सार

अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार ने कुछ ऐसी फिल्में भी रिजेक्ट कीं, जो बाद में ब्लॉकबस्टर रहीं। इन फिल्मों में बाजीगर, रेस और भाग मिल्खा भाग आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
Akshay Kumar has rejected award winning films Race Baazigar Bhaag Milkha Bhaag which become superhit Disprja
Akshay Kumar - फोटो : social media

विस्तार

अक्षय कुमार बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्में कीं, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी हैं। हालांकि, अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार ने कुछ ऐसी फिल्में भी रिजेक्ट कीं, जो बाद में ब्लॉकबस्टर रहीं। इन फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। आइए जानते हैं अक्षय कुमार द्वारा रिजेक्ट की गई फिल्मों के बारे में। 

विज्ञापन

Akshay Kumar has rejected award winning films Race Baazigar Bhaag Milkha Bhaag which become superhit Disprja
रेस - फोटो : social media

1.रेस
रेस फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को अब्बास मस्तान के द्वारा डायरेक्ट किया गया था। अक्षय कुमार इस फिल्म के लिए डायरेक्टर की पहली पसंद थे। लेकिन खिलाड़ी कुमार ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। जिसके बाद फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय खन्ना को मौका दिया गया। फिल्म रिलीज के बाद सुपरहिट रही और दर्शकों को भी खूब पसंद आई। रेस सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म में कटरीना और बिपाशा बसु मुख्य किरदार में नजर आई थी। 

यह भी पढ़ें- Sara-Kartik: क्या लंदन में एक साथ छुट्टियां मना रहे हैं सारा और कार्तिक? तस्वीरें देख फैंस पूछ रहे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

Akshay Kumar has rejected award winning films Race Baazigar Bhaag Milkha Bhaag which become superhit Disprja
द रॉक - फोटो : social media

2.द रॉक
अक्षय कुमार ने बॉलीवुड की कई फिल्में रिजेक्ट करने के साथ साथ हॉलीवुड की भी कई फिल्मों के प्रपोजल को इनकार किया है। दरअसल, अक्षय कुमार को द रॉक फिल्म का ऑफर आया था। यानी डॉन जॉनसन के साथ अक्षय कुमार को हॉलीवुड में काम करने का सुनहरा मौका ऑफर किया गया था। जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था। द रॉक रेसलिंग पर आधारित फिल्म थी। इस फिल्म के अक्षय कुमार को अपना किरदार कमजोर नजर आया था, जिसके कारण उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था। 

यह भी पढ़ें- Ruhaanika Dhawan: 15 साल की उम्र में करोड़ों के घर की मालकिन बनीं रुहानिका, तस्वीरें देख नहीं हटेंगी नजरें

विज्ञापन

Akshay Kumar has rejected award winning films Race Baazigar Bhaag Milkha Bhaag which become superhit Disprja
बाजीगर - फोटो : social media

3.बाजीगर
बाजीगर फिल्म शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। यह फिल्म साल 1993 में रिलीज हुई थी। फिल्म के डायरेक्टर अब्बास मस्तान थे। उन्होंने सबसे पहले मुख्य किरदार के लिए सलमान खान को ऑफर दिया था, लेकिन सलमान खान ने इसे रिजेक्ट कर दिया। जिसके बाद यह ऑफर अक्षय कुमार को दिया, लेकिन उन्होंने भी इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। अंत में बाजीगर के लिए शाहरुख खान से बात की गई और उन्होंने इस फिल्म को साइन किया। फिल्म दर्शकों के द्वारा खूब पसंद की गई। साथ ही शाहरुख के अभिनय की जमकर तारीफ हुई। यहां तक की बाजीगर ने उस दौरान कई अवॉर्ड्स भी जीते। 

यह भी पढ़ें- Pathaan: पाकिस्तानी गाने को चोरी कर बना ‘पठान’ का ‘बेशरम रंग’? सिंगर सज्जाद अली ने वीडियो शेयर कर लगाया आरोप

Akshay Kumar has rejected award winning films Race Baazigar Bhaag Milkha Bhaag which become superhit Disprja
भाग मिल्खा भाग - फोटो : social media

4.भाग मिल्खा भाग
भाग मिल्खा भाग साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म को बहुत लोकप्रियता मिली थी। इसके अलावा यह नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म रही। फिल्म में मिल्खा सिंह के किरदार के लिए अक्षय कुमार को ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। जिसके बाद मिल्खा के किरदार के लिए फरहान अख्तर को चुना गया। साल 2013 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। साथ ही इस फिल्म ने दो नेशनल अवॉर्ड और फरहान अख्तर ने बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीता। फिल्म के डायरेक्शन के लिए भी कई अवॉर्ड्स मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed