{"_id":"5e5b57e68ebc3ef4060f91c3","slug":"akshay-kumar-film-sooryavanshi-trailer-out-tomorrow-watch-new-motion-poster-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"आते ही छा गया अक्षय की फिल्म का मोशन पोस्टर, ट्रेलर लॉन्च पर साथ आएंगे सिंबा, सिंघम और सूर्यवंशी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आते ही छा गया अक्षय की फिल्म का मोशन पोस्टर, ट्रेलर लॉन्च पर साथ आएंगे सिंबा, सिंघम और सूर्यवंशी
Sun, 01 Mar 2020 12:06 PM IST
अपूर्वा राय
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
सूर्यवंशी
- फोटो : ट्विटर
2020 में रिलीज होने जा रही अक्षय कुमार की पहली फिल्म 'सूर्यवंशी' का ट्रेलर सोमवार को लॉन्च होने जा रहा है। ट्रेलर के सामने आने से ठीक पहले मेकर्स ने फिल्म का एक मोशन पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में अक्षय पुलिस अफसर के गेटअप में नजर आ रहे हैं। उनके हाथों में बंदूक है। पोस्टर में अक्षय आंखों में काला चश्मा पहन निशाना साधते हुए दिख रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड में बहुमंजिला इमारतों से धुंआ निकल रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह किसी बम धमाके का असर है। वहीं आसमान में तीन हेलीकॉप्टर भी उड़ते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने शनिवार को अपने कुछ करीबी दोस्तों और मीडिया के लोगों को फिल्म का ट्रेलर दिखाया है। फिल्म का ट्रेलर 4 मिनट लंबा है। हिंदी फिल्म जगत का यह सबसे लंबा ट्रेलर बताया जा रहा है। अक्षय कुमार के साथ ही 'सिंघम' स्टार अजय देवगन, 'सिम्बा' स्टार रणवीर सिंह भी ट्रेलर लॉन्च इवेंट का हिस्सा बन सकते हैं। फिल्म में अजय और रणवीर कैमियो रोल में नजर आएंगे। फिल्म में कैटरीना कैफ, गुलशन ग्रोवर, अभिमन्यु सिंह, जैकी श्रॉफ और विवियन भटेना भी अहम किरदारों में हैं।
विज्ञापन
यह फिल्म पहले 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी। वहीं अब यह फिल्म 24 मार्च को शाम 6 बजे रिलीज होगी। गौरतलब है कि मुंबई के सिनेमाघरों में चौबीसों घंटे फिल्म दिखाए जाने की अनुमति दिए जाने के राज्य सरकार के फैसले के बाद मेकर्स ने फिल्म की रिलीज तारीख में बदलाव कर दिया। 25 मार्च को गुड़ी पाड़वा के त्योहार के चलते भी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को भी इसका फायदा मिलेगा। गौरतलब है कि यह रोहित शेट्टी की यह चौथी कॉप फिल्म है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on