{"_id":"598bebc34f1c1b9f068b4742","slug":"akshay-kumar-co-star-in-jolly-llb-2-film-sitaram-panchal-died-due-to-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पीपली लाइव' के एक्टर का कैंसर से निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पीपली लाइव' के एक्टर का कैंसर से निधन
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
सीताराम पंचाल
'पीपली लाइव' में काम कर चुके अभिनेता सीताराम पांचाल का निधन हो गया है। वो लंबे समय से किडनी और फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे।
उनके एक रिश्तेदार ने बताया कि आज सुबह करीब 7:45 बजे अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांसे लीं। सीताराम पांचाल पिछले कई महीनों से बिस्तर पर थे। उन्हें करीब तीन साल पहले कैंसर होने के बारे में पता चला था। इसके बाद से उनका इलाज चल रहा था लेकिन बाद तक आते-आते उनके पास इलाज के लिए पैसे भी नहीं बचे थे।
फिल्ममेकर अश्विनी चौधरी ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए लोगों से उनके इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगी थी जिसके बाद चारों तरफ से लोग उनकी मदद को आगे आए। सीताराम हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले थे। उनके इलाज के लिए हरियाणा सरकार ने भी 5 लाख रुपये की मदद दी थी।
विज्ञापन
सीताराम पंचाल ने साल 1994 में आई फिल्म 'बैंडिट क्वीन' से अपने करियर की शुरुआत की थी। सीताराम पंचाल ने 'पान सिंह तोमर', 'पीपली लाइव', 'जॉली एलएलबी 2', 'स्लमडॉग मिलेनियर', 'बैंडिट क्वीन' जैसी फिल्मों में काम करके बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।