फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar And Leonardo DiCaprio Honoured For Environmental Preservation

अक्षय कुमार को लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जाएगा सम्मानित

Sun, 11 Apr 2021 05:02 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 11 Apr 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar And Leonardo DiCaprio Honoured For Environmental Preservation
अक्षय कुमार और लियोनार्डो डिकैप्रियो

दुनियाभर के सेलेब्स पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुकता फैलाने में अपना योगदान दे रहे हैं और अपने फैंस से भी अपील करते रहते हैं कि वो पर्यावरण को बचाने में सहयोग करें। बॉलीवुड सेलेब्स की बात करें तो दीया मिर्जा, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन और अजय देवगन जैसे फिल्मी सितारों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। अब इस कड़ी में एक्टर अक्षय कुमार का नाम भी जुड़ गया है। अक्षय वैसे भी कई सामाजिक काम करते रहते हैं। लेकिन अब खिलाड़ी कुमार को पर्यावरण संरक्षण में उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

विज्ञापन

Akshay Kumar And Leonardo DiCaprio Honoured For Environmental Preservation
अक्षय कुमार

रिपोर्ट्स के मुताबिक,  गोल्डन ग्लोब ऑनर्स फाउंडेशन एक्टर अक्षय कुमार, हॉलीवुड सुपरस्टार लियानार्डो डिकैप्रियो और अन्य सितारों को साथ में सम्मानित किया जायेगा।  अक्षय कुमार लगातार गरीब लोगों के बीच साफ-सफाई के लिए जागरुकता फैला रहे हैं। वहीं, लियानार्डो पिछले काफी समय से समुद्र में जैव विविधता और जंगलों के संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Akshay Kumar And Leonardo DiCaprio Honoured For Environmental Preservation
अक्षय कुमार

खैर ये पहली बार नहीं है जब अक्षय किसी ऐसे मुद्दे को लेकर जागरुकता फैला रहे हैं और इससे पहले भी उन्हें कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले अक्षय ने सेनेटरी पैड और घरों में शौचालय बनवाने को लेकर भी जागरुकता फैलाई थी। उन्होंने इन मुद्दों से जुड़ी फिल्मों 'पैडमैन' और 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' में अभिनय किया था।

अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार अक्षय फिल्म 'लक्ष्मी' में नजर आए थे। अब उनकी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' और 'बेल बॉटम' है। सूर्यवंशी की रिलीज को कोरोना के चलते टाल दिया गया है। ये फिल्म साल 2020 में रिलीज होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed