Laxmmi Movie Trailer Review: लक्ष्मी बॉम्ब
कलाकार: अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी, तुषार कपूर, राजेश शर्मा, शरद केलकर, अश्विनी कलसेकर आदि
निर्देशक: राघव लॉरेंस
यूट्यूब चैनल: डिजनी प्लस हॉटस्टार
रेटिंग: ***1/2
कोरोना का काम तमाम हुआ हो या न हुआ हो लेकिन बोरियत का काम जरूर तमाम होता दिख रहा है। अगले महीने रिलीज होने जा रही अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के साढ़े तीन मिनट के ट्रेलर ने शुक्रवार को धमाल कर दिया। यूं लगता है जैसे अक्षय कुमार फिर से अपने ‘भूल भुलैया’ वाले मोड में लौट आए हैं। ट्रेलर वाकई कमाल है।
2 of 5
फिल्म- लक्ष्मी बम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पिछले छह महीने से लगातार तनाव व अवसाद भरी जिंदगी में हंसी के रस भरने लौटी है निर्देशक राघव लॉरेंस की पूरी टीम। फिल्म वैसे तो उनकी ही हिट फिल्म ‘मुनी: कंचना 2’ की रीमेक है लेकिन इसके हिंदी संस्करण के ट्रेलर में ही अक्षय कुमार ने महफिल लूट ली है। शुरू में तो लगता है कि जैसे वह संयुक्त अरब अमीरात की पर्यटन फिल्म में काम कर रहे हैं और बुर्ज खलीफा के ब्रांड अंबेसडर बन गए हैं, लेकिन उसके तुरंत बाद पूरा मामला पलट जाता है।
3 of 5
लक्ष्मी बॉम्ब
- फोटो : amar ujala, mumbai
करियर के शुरूआती दौर की एक दो फिल्मों को छोड़ दें तो अक्षय कुमार के किरदार का मुस्लिम नाम रखने की हिम्मत हिंदी सिनेमा के निर्माता निर्देशकों ने कम ही दिखाई है। यहां उनको फिल्म की हीरोइन आसिफ कहकर बुलाती है। आसिफ का दावा है कि भूत वगैरह कुछ नहीं होता और अगर उसे भूत दिखे तो वह चूड़ियां पहन लेगा। और, फिर भूत दिखता क्या, उसमें ही समा गया लगता है।
4 of 5
laxmmi bomb
- फोटो : फाइल फोटो
इसके बाद का ट्रेलर देखना अपने आप में एक अलग अनुभव है। अगर आपने इसकी ओरीजनल फिल्म देख भी रखी है फिर भी ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ देखने से आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। अक्षय कुमार का दुकान में खुद पर साड़ी डालकर देखना। फिर धीरे धीरे स्त्रियोचित गुणों को अपनी अदाकारी में ढालना और आखिर में लक्ष्मी बन जाना, सब कुछ बहुत करीने से इस ट्रेलर में बुना गया है।
5 of 5
कुली नंबर 1, दुर्गावती
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ 9 नवंबर को रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार का ये ट्रेलर उस दिन रिलीज हुआ जिस दिन प्राइम वीडियो ने अपनी फिल्मों ‘छलांग’, ‘दुर्गावती’ और ‘कुली नंबर वन’ की रिलीज डेट का एलान किया। मामला सिनेमाघरों में मुकाबले का भले न बन रहा हो, लेकिन ओटीटी ही अब अगला मैदान है, और यही होने वाला सबसे बड़ा घमासान है।
पढ़ें: TRP of Cinema: मुफ्त वालों ने देखी 'केसरी', पैसे देकर फिल्म देखने वालों की पसंद बनी 'बाहुबली'