Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshara Singh Gets Teary Eyed As Shraddha Kapoor Praises Her At Eetha Event In Patna

ईठा: फिल्म के प्रमोशन के दौरान भावुक हुईं अक्षरा सिंह, श्रद्धा कपूर की बातों ने छुआ दिल; वायरल हुआ वीडियो

Sun, 29 Nov 2026 04:32 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 29 Nov 2026 04:32 PM IST
सार

  • Eetha: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ईठा' को लेकर चर्चा में हैं। 
  • हाल ही में वह फिल्म के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचीं। 
  • इस दौरान उनके साथ भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
Akshara Singh Gets Teary Eyed As Shraddha Kapoor Praises Her At Eetha Event In Patna
श्रद्धा कपूर और अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' के प्रमोशनल इवेंट के लिए पटना पहुंची थी, जहां अक्षरा सिंह भी उनके साथ शामिल हुईं। लेकिन इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अक्षरा अपने आंसू नहीं रोक पाईं। जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन


फिल्म का हिस्सा हैं अक्षरा सिंह
फिल्म 'ईठा' में पहली बार श्रद्धा कपूर और अक्षरा सिंह साथ काम कर रही हैं। दोनों फिल्म के एक गाने में भी नजर आएंगी। फिल्म में श्रद्धा, विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं, जो एक मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार थीं। वहीं, अक्षरा फिल्म में रत्ना नाम की लावणी डांसर और तमाशा कलाकार की भूमिका में दिखाई देंगी।
विज्ञापन
Trending Videos

Akshara Singh Gets Teary Eyed As Shraddha Kapoor Praises Her At Eetha Event In Patna
अक्षरा सिंह-श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
क्यों भावुक हुईं अक्षरा? 
पटना में फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षरा सिंह भावुक हो गईं। उन्हें इस तरह देखकर श्रद्धा कपूर ने उन्हें संभाला और उनकी तारीफ की। श्रद्धा ने फिल्म के लिए अक्षरा के ट्रांसफॉर्मेशन और नौवारी साड़ी पहनकर किए गए डांस की भी सराहना की।

इस दौरान श्रद्धा ने कहा, 'मैं तुमसे प्यार करती हूं दोस्त। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि तुम 'ईठा' का हिस्सा हो। तुम्हारा दिल बहुत साफ है। अक्षरा ने हमेशा मुझे बहुत प्यार दिया है। देखिए, उन्होंने खुद को किस तरह बदला है और नौवारी साड़ी पहनकर डांस किया है।'

श्रद्धा की ये बातें सुनकर अक्षरा भावुक हो गईं। दोनों अभिनेत्रियों के बीच इस खास बॉन्डिंग का वीडियो और तस्वीरें भी चर्चा में हैं।

देखें वीडियो-
विज्ञापन

Akshara Singh Gets Teary Eyed As Shraddha Kapoor Praises Her At Eetha Event In Patna
'ईठा' - फोटो : इंस्टाग्राम
कब रिलीज होगी 'ईठा'? 
  • 'ईठा' की कहानी महाराष्ट्र की दिग्गज तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है।
  • फिल्म में श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
  • लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी 'ईठा' को दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा ने प्रोड्यूस किया है।
  • यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें- करीना कपूर: 'डैडी कूल' गाने की BTS तस्वीरें वायरल, कभी रेड तो कभी ब्लैक ड्रेस में दिखा बेबो का ग्लैमरस अंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed