'अक्सर 2' मोशन पोस्टरः जरीन की आंखों में दिखा जुनून
टीवी सीरियल करने के बाद अब 'सरस्वतीचंद्र' यानी गौतम रोड बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। गौतम फिल्म 'अक्सर 2' में जरीन खान के साथ रोमांस करते दिखेंगे। फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। गौतम ने इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया।
फिल्ममेकर अनंत महादेवन की इस फिल्म में गौतम एक बैंकर का किरदार निभाएंगे। गौतम का लुक काफी अच्छा लग रहा है। वहीं जरीन लंबे बालों में अपना जलवा बिखेरेंगी। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग मॉरिशस में हुई है। खबरों के मुताबिक, फिल्म में लव मेकिंग सीन भी होंगे।
यह भी पढ़ें- कानूनी पचड़े में फंसे शाहरुख खान, वाराणसी पुलिस ने भेजा नोटिस
गौतम ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'फिल्म फ्लॉप होने से मुझे डर नहीं लगता है। लेकिन ये सब दिमाग में जरूर रहता है। क्योंकि मैं एक काम को छोड़कर ये काम कर रहा हूं। ये सब मेरे लिए नया है। फिल्म फ्लॉप होगी या हिट, ये कहा नहीं जा सकता।'
A post shared by Gautam Rode (@rodegautam) on
बता दें कि ये फिल्म साल 2006 में आई इमरान हाशमी की फिल्म 'अक्सर' का सीक्वल है। इसके फर्स्ट पार्ट में इमरान के साथ उदिता गोस्वामी नजर आई थीं। इसके गाने 'झलक दिखला जा', 'सोनिए', 'लगी लगी' जैसे बहुत फेमस हुए थे।
यह भी पढ़ें- मामी ऐश्वर्या को पीछे छोड़ अवॉर्ड शो में छाईं नव्या नवेली, अमिताभ बच्चन का सिर फक्र से हुआ ऊंचा
'हेट स्टोरी 3' के बाद से इस फिल्म में जरीन का बोल्ड लुक देखने को मिलेगा। फिल्म में टेलीविजन स्टार गौतम रोड लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। सालों पहले उन्होंने 'अनर्थ' फिल्म से बॉलीवुड में काम किया था जिसमें उनके साथ सुनील शेट्टी और क्रिकेटर विनोद कांबली थे।