{"_id":"64d065577eb2f6b577090634","slug":"akelli-actress-nushrratt-bharuccha-says-bahut-maza-aaya-on-working-with-tsahi-amir-in-film-read-here-in-detail-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akelli: नुसरत भरूचा ने 'अकेली' में त्साही और अमीर के साथ काम करने का अनुभव किया शेयर, बोलीं- बहुत मजा आया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Akelli: नुसरत भरूचा ने 'अकेली' में त्साही और अमीर के साथ काम करने का अनुभव किया शेयर, बोलीं- बहुत मजा आया
Mon, 07 Aug 2023 09:00 AM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Mon, 07 Aug 2023 09:00 AM IST
सार
एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अकेली' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच अभिनेत्री ने त्साही हलेवी और अमीर बुतरस के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है।
विज्ञापन
नुसरत भरूचा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अकेली' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर प्रणय मेश्राम ने निर्देशन में बनी इस फिल्म को 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। नुसरत के अलावा इस फिल्म में निशांत दहिया, त्साही हलेवी और अमीर बुतरस भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने फिल्म में इन स्टार्स के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है। एक्ट्रेस के मुताबिक 'अकेली' त्साही हलेवी और अमीर बुतरस के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना उनके लिए काफी जबर्दस्त रहा है।
विज्ञापन
बहुत मजा आया- नुसरत भरूचा
एक साक्षात्कार के दौरान एक्ट्रेस ने कहा, "बेशक मैंने इन दोनों एक्टर्स की सीरीज देखी है। अभिनेत्री ने 'फौदा' से कुछ पसंदीदा सीन साझा करते हुए कहा, पहले सीजन में वे 'द पैंथर' के नाम से जाने जाने वाले आतंकवादी का पीछा करते हैं। इसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्म अकेली में त्साही हलेवी और अमीर बुतरस के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, ''मुझे सेट पर इनका साथ काम करके काफी मजा आया। शूटिंग के दौरान हमने काफी मस्ती की।''
विज्ञापन
यह है फिल्म की कहानी
नुसरत भरूचा की इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने 'अकेली' का ट्रेलज जारी किया था। रिलीज किए गए इस ट्रेलर में शुरुआत में नुसरत भरूचा को भागने की कोशिश से होती है, लेकिन वह हथियारबंद लोगों से घिरी हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद ट्रेलर बैक में जाकर उसकी कहानी दिखाती है कि कैसे वह नौकरी करने के लिए मोसुल पहुंची। जहां एक तरफ वह धीरे-धीरे बिल्कुल नए देश में आगे बढ़ रही थी, लेकिन युद्ध छिड़ जाता है तो उसे अन्य महिलाओं के साथ पकड़ लिया जाता है। नुसरत भरूचा के किरदार को शारीरिक और यौन उत्पीड़न का सामना करने के बावजूद हार नहीं मानते हुए दिखाया जाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Baipan Bhaari Deva: 'बाईपण भारी देवा' देख सचिन तेंदुलकर ने की फिल्म की जमकर तारीफ, सोशल मीडिया पर लिखा यह बात
Kajol: काजोल के लिए 'मील का पत्थर' था नोयेनिका का किरदार, 'द ट्रायल' के रोल पर अभिनेत्री ने खुलकर की बात