फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akansha Ranjan Kapoor confirms her relationship with Sharan Sharma showered love by sharing romantic video

Akansha Ranjan Kapoor: शरण शर्मा संग रिश्ते को आकांक्षा रंजन कपूर ने किया कन्फर्म! वीडियो साझा कर बरसाया प्यार

Mon, 27 Mar 2023 05:13 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 27 Mar 2023 05:13 PM IST
सार

आकांक्षा रंजन कपूर ने डायरेक्टर शरण शर्मा संग अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। दोनों का रोमांटिक वीडियो इंटरनेट जगत में छाया हुआ है। 

विज्ञापन
Akansha Ranjan Kapoor confirms her relationship with Sharan Sharma showered love by sharing romantic video
आकांक्षा रंजन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'मोनिका ओह माय डार्लिंग' फेम एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर बीते लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस को लेकर यह कहा जाता रहा है कि वह निर्देशक शरण शर्मा को डेट कर रही हैं। इन दोनों को कई मौकों पर साथ भी स्पॉट किया जा चुका है। हालांकि, आकांक्षा और शरण ने अबतक इस पर चुप्पी साधी हुई थी, लेकिन एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। 

विज्ञापन


आकांक्षा रंजन कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बूमरैंग वीडियो साझा किया है। इस क्लिप में हसीना, डायरेक्टर शरण के गाल को चूमती नजर आ रही हैं। रोमांटिक डिनर डेट पर गए शरण और आकांक्षा को बेहद क्लोज देखा जा सकता है। वहीं, वीडियो को पोस्ट करते हुए आकांक्षा ने कैप्शन में लिखा है, 'मैं आपको उतना प्यार करती हूं, जितना एक मोटा बच्चा केक को करता है... हैप्पी बर्थडे।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by kanch 🫶 (@akansharanjankapoor)



आकांक्षा रंजन कपूर का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस तो इस पर रिएक्शन दे ही रहे हैं। साथ ही फिल्मी जगत के सितारे भी ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं। वाणी कपूर ने लिखा, 'इतना प्यारा!!! जन्मदिन मुबारक हो।' अथिया शेट्टी, जिन्होंने हाल ही में केएल राहुल से शादी की ने लाल दिल वाला इमोजी ड्रॉप किया। 'फर्जी' एक्ट्रेस राशि खन्ना ने कमेंट कर 'Awww'लिखा। अन्य दोनों को क्यूटी कहते नजर आए हैं। 

गौरतलब हो कि आकांक्षा और शरण 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इससे पहले एक मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया था कि वे अक्सर एक साथ घूमते-फिरते हैं। दोनों को साथ पार्टी करते देखा जाता है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है आकांक्षा और शरण के बीच दोस्ती से ज्यादा है। एक्ट्रेस, शरण का नाम लेने पर शरमा जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed