फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajaz Khan row Mumbai Amboli Police sent summons to actor and owner of Ullu App on house arrest controversy

Ajaz Khan Row: मुंबई पुलिस ने एजाज खान और उल्लू एप के मालिक को भेजा समन, दर्ज करवाने होंगे बयान

Mon, 05 May 2025 02:22 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 05 May 2025 02:22 PM IST
सार

Ajaz Khan Row: मुंबई की अंबोली पुलिस ने अभिनेता एजाज खान और उल्लू एप के मालिक को समन जारी किया है। दोनों को जांच अधिकारी के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Ajaz Khan row Mumbai Amboli Police sent summons to actor and owner of Ullu App on house arrest controversy
एजाज खान - फोटो : एक्स

विस्तार

मुंबई की अंबोली पुलिस ने सोमवार को अभिनेता एजाज खान को उनके शो 'हाउस अरेस्ट' पर अश्लील कंटेंट की स्ट्रीमिंग से जुड़े मामले में नोटिस जारी किया। नोटिस में एजाज और उल्लू एप के मालिक दोनों को जांच अधिकारी के सामने पेश होने और मामले में अपने बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया केस
पिछले सप्ताह विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक कार्यकर्ता की शिकायत पर मुंबई की अंबोली पुलिस ने एजाज खान, 'हाउस अरेस्ट' के निर्माता राजकुमार पांडे और उल्लू एप के अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने पहले ही उल्लू एप मैनेजर का बयान दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वेब शो के वीडियो क्लिप में एजाज खान को महिलाओं सहित अन्य कंटेस्टेंट को इंटीमेट सीन्स का प्रदर्शन करने के लिए कहा गया था। कंटेस्टेंट के असहज होने के बावजूद उन्हें मजबूर किया गया।
Chhaya Kadam: 'लापता लेडीज' फेम छाया कदम के खिलाफ NGO ने की शिकायत दर्ज, जंगली जानवरों का मांस खाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

शो पर बैन लगाने की मांग
1 मई को महाराष्ट्र भाजपा एमएलसी चित्रा वाघ ने 'हाउस अरेस्ट' पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की और आरोप लगाया कि इसकी सामग्री अश्लील है और समाज, विशेषकर बच्चों के लिए हानिकारक है। उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से ऐसी सामग्री को बढ़ावा देने वाले मोबाइल एप्लिकेशन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी आग्रह किया।

विज्ञापन

उल्लू ने डिलीट किए एपिसोड
शो का वीडियो वायरल होने पर विवाद शुरू हुआ तो यूजर्स ने शो पर अश्लीलता की हद पार करने और महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगे। विवाद को बढ़ता देख उल्लू एप ने शो के सभी एपिसोड्स को अपनी वेबसाइट और एप से हटा लिया। इसके साथ राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी सख्त रुख अपनाया था। शुक्रवार, 2 मई को राष्ट्रीय महिला आयोग ने शो के होस्ट और अभिनेता एजाज खान के साथ-साथ उल्लू एप के सीईओ विभु अग्रवाल को समन जारी किया था। NCW ने इस मामले में 9 मई को पेश होने का आदेश दिया है।
Shubham: सामंथा की ‘शुभम’ के निर्देशक प्रवीण कंद्रेगुला बोले- ‘फिल्म को सबसे पहले देखने वाले होंगे भाग्यशाली’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed