{"_id":"68186bc370be3ca37c0008be","slug":"complaint-against-actress-chhaya-kadam-for-eating-wild-animals-meat-by-ngo-2025-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhaya Kadam: 'लापता लेडीज' फेम छाया कदम के खिलाफ NGO ने की शिकायत दर्ज, जंगली जानवरों का मांस खाने का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chhaya Kadam: 'लापता लेडीज' फेम छाया कदम के खिलाफ NGO ने की शिकायत दर्ज, जंगली जानवरों का मांस खाने का आरोप
Mon, 05 May 2025 01:19 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 05 May 2025 01:19 PM IST
सार
Complaint Against Chhaya Kadam: बॉलीवुड एक्ट्रेस छाया कदम पर जंगली जानवरों को खाने के आरोप में मुंबई की एक एनजीओ ने शिकायत दर्ज कराई है। जानिए क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
छाया कदम के खिलाफ NGO ने की शिकायत दर्ज
- फोटो : इंस्टाग्राम@chhaya.kadam.75
विस्तार
लापता लेडीज, मडगांव एक्सप्रेस और ऑल वी इमेजिन एज लाइट जैसी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेत्री छाया कदम बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं। उन पर आरोप है कि वह जंगली जानवर खाती है, इसलिए एक गैर सरकारी संगठन ने उन पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
क्यों हुई छाया कदम पर शिकायत दर्ज
मुंबई के पशु अधिकार संगठनों ने महाराष्ट्र वन विभाग में अभिनेत्री छाया कदम के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। फिल्म इंफॉर्मेशन डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, छाया ने एक सोशल मीडिया साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने हिरण, साही, खरगोश, जंगली सूअर और मॉनिटर छिपकली जैसे संरक्षित वन्यजीवों का मांस खाया है। इसी बात को लेकर छाया पर NGO ने शिकायत दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें: Echoes Of Us: हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर, इस एक्टर का मिलेगा साथ

क्या है पूरा मामला
प्लांट एंड एनिमल वेलफेयर सोसाइटी, ओआईपीए और अम्मा केयर फाउंडेशन के कार्यकर्ता सुनीश एन. कुंजू ने कहा कि छाया का बयान वन्यजीव संरक्षण कानून, 1972 और जैविक विविधता कानून, 2002 का उल्लंघन है। वन विभाग ने छाया को ठाणे के उप वन संरक्षक के सामने बयान देने के लिए बुलाया है। कुंजू ने कहा कि अगर अभिनेता जैसे लोग इस तरह की गैर-जिम्मेदार बातें करेंगे, तो जंगलों में अवैध शिकार बढ़ सकता है। इसलिए वे इस मामले में सख्त कार्रवाई चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par: आमिर की अगली फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज, पोस्टर पर नजर नहीं आईं जेनेलिया; जानें रिलीज डेट