{"_id":"5dacde138ebc3e01586f161c","slug":"ajay-devgn-tanhaji-movie-first-look-release-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"तानाजी की पहली झलक आज होगी रिलीज, शिवाजी के सेनापति की अनोखी कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तानाजी की पहली झलक आज होगी रिलीज, शिवाजी के सेनापति की अनोखी कहानी
Mon, 21 Oct 2019 07:14 AM IST
Mishra Mishra
मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 21 Oct 2019 07:14 AM IST
विज्ञापन
Tanhaji
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय फुटबॉल टीम को 1962 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जिताने वाले फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक मैदान की शूटिंग के बीच अजय देवगन अपने करियर की महात्वाकांक्षी फिल्म तानाजी – द अनसंग वारियर का टीजर सोमवार को रिलीज करने जा रहे हैं। फिल्म तानाजी की निर्माण अजय देवगन की प्रोडक्शन कंपनी टी सीरीज के साथ मिलकर कर रही है। ये फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन
बायोपिक फिल्मों का चलन फिर हिंदी सिनेमा में पुनर्जीवित करने का श्रेय अजय देवगन की ही फिल्म द लेजेंड ऑफ भगत सिंह को दिया जाता है। अजय ने ये फिल्म 17 साल पहले राजकुमार संतोषी के निर्देशन में की थी। इसके बाद अजय अब तानाजी फिल्म में एक मराठी योद्धा तानाजी मालुसरे के किरदार में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
तानाजी मशहूर मराठा साम्राज्य में छत्रपति शिवाजी के सेनापति थे। 17वीं सदी की कहानी कहती इस फिल्म में अजय के साथ सैफ अली खान और काजोल भी लीड किरदारों में हैं।
विज्ञापन
तानाजी के अलावा अजय देवगन इन दिनों मैदान नाम की एक फिल्म भी कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशक फिल्म बधाई हो से मशहूर हुए अमित शर्मा हैं। ये फिल्म मशहूर फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के योगदान पर बन रही है।