नए साल के दूसरे शुक्रवार को रिलीज हुईं दोनों हिंदी फिल्मों छपाक और तानाजी द अनसंग वॉरियर ने पहले दिन उम्मीद के मुताबिक ही ओपनिंग ली है। छपाक की ओपनिंग पांच करोड़ रुपये के आसपास आंकी जा रही थी और इसने 4.77 करोड़ रुपये शुक्रवार को कमा लिए, वहीं तानाजी द अनसंग वॉरियर की ओपनिंग 16 करोड़ रुपये के आसपास रहने की उम्मीद जताई जा रही थी, इसने भी पहले दिन 15.1 करोड़ रुपये की कमाई की है। छपाक पहले दिन के कलेक्शन के हिसाब से भले पिछड़ती दिख रही हो लेकिन फिल्म के बजट और इसे मिले स्क्रीन्स के हिसाब से ये कलेक्शन औसत से बेहतर है। उधर, रजनीकांत की फिल्म दरबार की ओपनिंग उम्मीद से काफी कम रही।
2 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्मों में अजय देवगन स्टारर फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर भारत में 3880 और विदेश में 660 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। ये छपाक को मिले स्क्रीन्स से दोगुने से भी ज्यादा है। फिल्म तानाजी को बनाने में करीब 110 करोड़ रुपये की लागत आई है। फिल्म के प्रचार और प्रिंट्स पर 15 करोड़ रुपये और खर्च हुए हैं। कुल मिलाकर फिल्म की रिलीज होने तक की लागत 125 करोड़ रुपये हैं, इस लिहाज से फिल्म तानाजी को हिट का दर्जा पाने के लिए कम से कम 150 करोड़ रुपये कमाने होंगे।
3 of 5
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक को बनाने में 35 करोड़ रुपये की लागत आई है और फिल्म के प्रचार और प्रिंट्स पर 10 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। कुल मिलाकर 45 करोड़ रुपये खर्चकर रिलीज हुई छपाक को केवल 2160 स्क्रीन्स ही मिल सके हैं। इनमें से भी भारत में स्क्रीन्स की संख्या 1700 और विदेश में 460 है। फिल्म को हिट होने के लिए 60 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी। इस लिहाज से फिल्म छपाक का पहले दिन का कलेक्शन 4.77 करोड़ रुपये कम नहीं है।
हालांकि महिला प्रधान फिल्मों की बात करें तो कंगना, प्रियंका और आलिया भट्ट के लीड रोल वाली फिल्मों मणिकर्णिका, मैरी कॉम और राजी ने इस फिल्म से बेहतर ओपनिंग ली थी, लेकिन इन तीनों फिल्मों को छपाक से ज्यादा स्क्रीन्स रिलीज पर मिले थे।
5 of 5
Darbar
- फोटो : Social Media
इस शुक्रवार को रजनीकांत की फिल्म दरबार भी रिलीज हुई। ये फिल्म 200 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी है और उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म की सभी भाषाओं में मिलाकर ओपनिंग करीब 75 करोड़ रुपये जरूर रहेगी। लेकिन, फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और इसकी ओपनिंग मुश्किल से 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाई। फिल्म दरबार ने शुक्रवार को 51.2 करोड़ रुपये कमाए हैं और दक्षिण भारतीय फिल्मों में ओपनिंग के लिहाज से 12वें नंबर पर भी है लेकिन इसका ओपनिंग डे कलेक्शन बिगिल और सरकार जैसी फिल्मों से कम रहा। फिल्म ने हिंदी पट्टी में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। फिल्म दरबार के हिंदी संस्करण ने पहले दिन सिर्फ 1.88 करोड़ रुपये का कारोबार किया।