Ajay Devgn Kajol: 'कभी अपनी गलती नहीं मानती मेरी पत्नी', अजय के इस सवाल का काजोल ने दिया मजेदार जवाब
काजोल ने अपनी कोर्टरूम ड्रामा सीरीज 'द ट्रायल: प्यार कानून धोखा' के हालिया प्रमोशनल वीडियो में एक बार फिर अपना चुलबुला और मजाकिया अंदाज दिखाया।
विस्तार
अपने चुलबुले अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाली मशहूर अभिनेत्री काजोल इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई सीरीज 'द ट्रायल' को लेकर सुर्खियों में हैं। सभी सीरीज में अभिनेत्री के वकील के किरदार को बेहद पसंद कर रहे हैं। डिज्नी+हॉटस्टार की इस सीरीज में सीरियस किरदार निभाने वाली काजोल ने इसके प्रमोशन के लिए भी एक चुलबुला तरीका निकाल लिया है। दरअसल, 'द ट्रायल' का प्रचार करने के लिए काजोल ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह फैंस के रिश्तों की उलझनों को सुलझा रही हैं। इस वीडियो में अभिनेत्री ने अपनी शादी के भी कुछ राज खोले, जिन्हें सुनकर सभी चौंक गए।
काजोल ने अपनी कोर्टरूम ड्रामा सीरीज 'द ट्रायल: प्यार कानून धोखा' के हालिया प्रमोशनल वीडियो में एक बार फिर अपना चुलबुला और मजाकिया अंदाज दिखाया। 'डिज्नी+हॉटस्टार' द्वारा इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की गई वीडियो में, काजोल 'प्यार के नाम पर अपराधों' को हल करती हुई दिखाई दे रही हैं। वह फैंस के प्यार से जुड़े सवालों का जवाब देती दिखाई दे रही हैं। वीडियो की शुरुआत में जहां काजोल एक वकील बनकर सामने आई थीं, लेकिन बाद में वह जज बनी दिखाई दे रही हैं। पहले सवाल के बाद जब काजोल दूसरे सवाल पर पहुंची तो अभिनेत्री असमंजस में पड़ गईं।
Vijay Varma: हर कॉल पर शादी का सवाल करती हैं विजय वर्मा की मां, जानें इस दवाब से कैसे छुटकारा पाते हैं अभिनेता
दरअसल, वीडियो में पूछा गया दूसरा सवाल बहुत दिलचस्प था क्योंकि काजोल को शक हो रहा था कि यह सवाल उनके पति अजय देवगन ने पूछा था। सवाल था कि, 'मेरी पत्नी कभी यह बात नहीं मानती है कि वह गलत है, मैं इसे कैसे बदलूं?' यह सवाल पढ़ते ही काजोल ने पूछा, 'यह किसने भेजा है? क्या यह मेरे पति ने भेजा है, मुझे चेक करना होगा।' इस सवाल के जवाब में वह बोलीं, 'शायद वह कभी गलत नहीं होती, क्या आपने इसके बारे में सोचा है?' अब काजोल के इस शक से साफ है कि अभिनेत्री असल जिंदगी में कभी भी नहीं मानती कि वह गलत हैं।
इसके बाद काजोल ने ऐसे और भी कई सवालों के जवाब दिए और अपने मजेदार वीडियो को खत्म करने से पहले उन्होंने अपनी मशहूर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का एक डायलॉग बोला, 'बड़े-बड़े रिश्तों में ऐसी छोटी-छोटी परीक्षाएं तो होती रहती हैं।' बता दें, 'द ट्रायल' 14 जुलाई को रिलीज की गई थी। यह एक कोर्टरूम ड्रामा सीरीज है, जो डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। 'द ट्रायल' रॉबर्ट किंग और मिशेल किंग के अमेरिकी शो 'द गुड वाइफ' का रीमेक है।
Udit Narayan Aditya: उदित-आदित्य नारायण का दिल्ली कॉन्सर्ट स्थगित, इस वजह से आगे बढ़ी तारीख