सोशल मीडिया: वीडियो बनाकर नाच रही थी अजय देवगन की बेटी नीसा, दोस्त को लग गई 'चोट'
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो डांस कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अलग-अलग तरह के पोज और स्टाइल में नीसा अपनी तस्वीरों को फैंस के लिए डालती रहती हैं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो डांस कर रही हैं। वीडियो की शुरुआत में न्यासा को गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में डांस कर रही नीसा कुछ ही देर में अपनी दोस्त को गलती से मार देती हैं।
उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नीसा के फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर्स ने उन्हें क्यूट बताया था और दूसरे ने उनके डांस को शानदार बताया। हालांकि, कई यूजर वीडियो की क्वालिटी पर भी सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
जैसे ही नीसा वीडियो में डांस करते हुए पीछे की तरफ जाती हैं, पास बैठी उनकी दोस्त को उनके हाथ से लग जाती है और फिर नीसा अचानक पीछे की तरफ देखती हैं। इसके बाद दोनों ही हंसने लगते हैं। नीसा पहले भी कई टिकटॉक डांस वीडियो शेयर कर चुकी हैं। वे फिलहाल सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं। इससे पहले नीसा ने मशहूर होने के दबाव के बारे में बात करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आईं थीं। नीसा का कहना था कि वो और उनकी मां काफी एक जैसे हैं। मैं जितना समझती हूं, वे उससे कहीं ज्यादा कूल हैं, जिस पर वे शायद ही कभी यकीन करें।