फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn pens heartfelt note for nephew and Azaad Movie actor Aaman Devgan on birthday

Aaman Devgan Birthday: 'तुम्हारी मेहनत और प्रतिभा पर मुझे गर्व है', भांजे अमन के जन्मदिन पर अजय देवगन का पोस्ट

Tue, 18 Feb 2025 02:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 18 Feb 2025 02:34 PM IST
सार

Aaman Devgan Birthday: फिल्म 'आजाद' से डेब्यू करने वाले अमन देवगन आज 18 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे अजय देवगन के भांजे हैं। 

विज्ञापन
Ajay Devgn pens heartfelt note for nephew and Azaad Movie actor Aaman Devgan on birthday
अमन देवगन-अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता अमन देवगन आज 18 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे अजय देवगन के भांजे हैं और उन्होंने इस साल फिल्म 'आजाद' से डेब्यू किया है। आज भांजे के जन्मदिन पर अजय देवगन ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अमन की तारीफ की है। अजय देवगन ने लिखा है कि उन्हें अमन की मेहनत देखकर गर्व महसूस होता है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Laila Majnu: दशकों की मेहनत को दर्शकों ने सिर्फ दिन में नकारा, अभिनेता अविनाश तिवारी ने बताई अपनी दास्तां

विज्ञापन

लिखा- 'तुम्हारे सारे सपने पूरे हों'
अजय देवगन ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फिल्म 'आजाद' से एक तस्वीर शेयर कर लिखा है, 'उन शुरुआती छोटे कदमों से लेकर तुम्हें बड़ा होते देखने तक, तुम्हारी मेहनत और अपने काम के प्रति जुनून कुछ ऐसा है, जिस पर मुझे बहुत गर्व है। तुम्हारी मेहनत और दूसरों के प्रति दया की भावना तुम्हें बहुत आगे ले जाएगी'। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे बेटे! तुम्हारे सारे सपने पूरे हों'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

काजोल ने भी दी बधाई
अजय देवगन के अलावा काजोल ने भी अमन को बर्थडे विश किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अमन के साथ एक फोटो शेयर की है। इसके साथ लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो। यह साल तुम्हारे लिए बेहद शानदार साबित हो'। अमन देवगन ने 'आजाद' से बॉलीवुड में कदम रखे हैं। हालांकि,अमन की पहली फिल्म का खाता बॉक्स ऑफिस पर शानदार तरीके से नहीं खुल पाया और यह फ्लॉप साबित हुई। फिल्म में वे रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के साथ नजर आए।


विज्ञापन

अजय देवगन की आगामी फिल्में
फिलहाल अमन के जन्मदिन पर साझा की गई अजय देवगन की पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं और एक्टर को बधाई दे रहे हैं। अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे 'रेड 2' में नजर आएंगे। इसके अलावा वे 'सन ऑफ सरदार 2' में भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा, दृश्यम 3, शैतान 2 और गोलमाल 5 भी उनकी झोली में हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
Chhaava Costume Desginer: ‘छावा’ के कॉस्ट्यूम डिजाइनर की सक्सेस का राज, टीम को आगे बढ़ाया, तभी मैं आगे आ पाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed