फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Laila majnu actor avinash tiwari shares his struggle related to debut movie laila majnu

Laila Majnu: दशकों की मेहनत को दर्शकों ने सिर्फ दिन में नकारा, अभिनेता अविनाश तिवारी ने बताई अपनी दास्तां

Tue, 18 Feb 2025 12:46 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 18 Feb 2025 12:46 PM IST
सार

Laila Majnu: 2018 में 'लैला मजनू' फिल्म से डेब्यू करने वाले अविनाश तिवारी ने अपने संघर्षों के दिनों की कहानी बताते हुए कहा कि 15 साल की मेहनत के बाद आई फिल्म को दर्शकों ने कुछ दिनों में नापसंद कर दिया था। हालांकि, पिछले साल फिल्म के री-रिलीज के बाद इनकी मेहनत को दर्शकों ने सराहा था।

विज्ञापन
Laila majnu actor avinash tiwari shares his struggle related to debut movie laila majnu
लैला मजनू - फोटो : एक्स

विस्तार

अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'लैला मजनू' के बारे में बताते हुए अविनाश ने कहा कि यह उनकी पहली फिल्म थी। इसके लिए उन्होंने कई साल इंतजार किए थे। फिर अविनाश ने बताया कि पहली फिल्म के रिलीज के बाद मिली असफलता ने सिखाया कि संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है। आइए जानते हैं कि 'लैला मजून' फेम अभनेता अविनाश ने बातचीत में और क्या कहा..

विज्ञापन


मुझे लगा रेड कॉर्पेट बिछाया जाएगा, लेकिन….
अविनाश तिवारी ने हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए बताया कि वह पढाई को प्राथमिकता देने वाले परिवार से आते हैं। इसलिए एक्टिंग के शौकीन अविनाश ने अभिनय की पढ़ाई करी, इसके लिए वह न्यूयार्क गए। 2007 में जब वह पढ़ाई के बाद लौटे, तो उन्हें लगा कि रेड कार्पेट बिछाकर उनका स्वागत होगा। लेकन कोई नहीं आया।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Border 2: झांसी में हो रही 'बॉर्डर 2' की शूटिंग, सनी देओल और वरुण धवन ने साथ में दिए पोज
विज्ञापन
विज्ञापन


सालों की मेहनत और बॉक्स ऑफिस में धड़ाम
वह कहते हैं कई सालों के बाद उन्हें पहली फिल्म 'लैला मजनू' मिली, जिसमें उन्होंने तीन साल दिए । साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों ने सिर्फ तीन में नकार दिया था और बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई।


छह साल बाद सिनेमाघरों में छाई यह फिल्म
पिछले साल अगस्त, 2024 में 'लैला मजनू' को री-रिलीज किया गया, जिसके बाद इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। आज के दौर में कई फिल्में हैं, जिसे उस वक्त दर्शकों ने पसंद नहीं किया था, लेकिन रि-रिलीज के बाद फिल्मों ने मील का पत्थर हासिल किया। 'लैला मजनू' भी यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुर्लभ फिल्मों में से एक है, जिसने दोबारा से दर्शकों के साथ गहरे संबंध को बनाए रखा।

यह खबर भी पढ़ें: Radhika Apte: राधिका आप्टे ने शेयर की 'बाफ्टा' से ऐसी तस्वीर, किसी ने की तारीफ तो किसी ने दे दिया ज्ञान

बॉक्स ऑफिस पर कमाए बढ़िया पैसे
दोबारा रिलीज के बाद इस फिल्म ने पहली रिलीज से कई गुना पैसे कमाए। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 3.25 करोड़ के मूल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से तीन गुना ज्यादा 8.85 करोड़ रूपये कमाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed