21 सैनिकों के साथ 10,000 की फौज से लड़ेंगे अजय देवगन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन ऐसा कुछ करने वाले हैं, कि आप भी सुनकर चौंक जाएंगे। वो 21 सैनिकों के साथ 10000 की फौज से लड़ने की ठान चुके हैं। ज्यादा मत सोचिए, ये सब उनकी अगली फिल्म से जुड़ी कहानी है। अजय देवगन ने साल 2017 की दिवाली अपने नाम कर ली है।
काफी समय से चर्चा थी, कि अजय की हिट फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल आने वाला है। फिल्म 2 साल के बाद दिवाली पर रिलीज होगी। बहरहाल अब फिल्म से जुड़ी और भी खबरें सामने आ रही हैं।
अजय देवगन की यह फिल्म 'बैटल ऑफ सरागढ़ी' पर बन रही है, जो 12 सितंबर 1897 में सिक्ख रेजिमेंट के 21 सिक्खों ने लड़ी थी। इस पूरी बैटेलियन ने 10,000 अफगानियों से लड़ते हुए अपनी जान की बाजी लगाई थी।
हॉलीवुड फिल्म '300' की तरह होगी ये फिल्म
फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल हॉलीवुड फिल्म '300' से मिलता-जुलता होगा। इसमें जबर्दस्त एक्शन देखने को मिलेगा। ये खुद फिल्म के हीरो अजय देवगन ने बताया है। अजय ने ट्वीट करके बताया कि फिल्म का सीक्वल सारागढ़ी की वीरगाथा पर आधारित है।
अजय ने ट्विटर पर लिखा, 'फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के लिए आपकी शुभकामनाओं की जरूरत है। यह हॉलीवुड फिल्म '300' से मिलती-जुलती है और यह सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। पढ़िए अजय का ट्वीट
Need ur best wishes for Sons Of Sardaar, will match the scale of Hollywood war film 300 and based on epic Battle of Saragarhi. Diwali 2017
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) August 19, 2015
फिर से रास आएगी अजय को दिवाली!
'सन ऑफ सरदार' 2012 में दिवाली पर रिलीज हुई थी, उनको बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की 'जब तक है जान' से कड़ी टक्कर मिली थी। इसके बावजूद अजय की इस फिल्म ने जबर्दस्त बिजनेस किया था। फिल्म में अजय के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त मुख्य किरदारों में थे। जबकि सलमान खान कैमियो करते दिखे थे।
'सन ऑफ सरदार' को अश्विनी धीर ने निर्देशित किया था। आपकों बता दें, फिल्म का सीक्वल कॉमेडी नहीं, बल्कि एक सच्ची घटना पर आधारित होगी। फिल्म में अजय के साथ और कौन से सितारे होंगे इस पर अभी कुछ फैसला नहीं हो सका है।
माना जा रहा है, कि फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी। अजय देवगन की ये फिल्म 2017 की दिवाली पर कितना बड़ा धमाका करेगी। इसके लिए तो अभी इंतजार करना पड़ेगा।