फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aishwarya will angry with amitabh bachchan

अमिताभ के इस काम से चिढ़ सकती हैं ऐश्वर्या

Mon, 09 Sep 2013 06:17 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 09 Sep 2013 06:17 PM IST
विज्ञापन
aishwarya will angry with amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन के एक काम से उनकी बहू ऐश्वर्या बुरी तरह से चिढ़ सकती हैं।

विज्ञापन


राकेश रोशन के 64वें जन्मदिन पर जो पार्टी बीते शुक्रवार की रात को दी, फिल्म इंडस्ट्री में उसकी चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा नहीं हुआ कि बॉलीवुड का कोई सितारा जो उस दिन में मुंबई में था, इस पार्टी में नहीं पहुंचा। लेकिन जिस नाम को लेकर पार्टी सबसे ज्यादा सुर्खियों में है, वह महानायक अमिताभ बच्चन का है।

अभिनेत्री रेखा के भी उसी पार्टी मौजूद होने को लेकर तो बातें हो ही रही हैं, अब यह बात भी सामने आ गई है कि बिग बी ने दरियादिली दिखाते हुए विवेक ओबेराय को इस पार्टी में अपना आशीर्वाद दिया है। विवेक महानायक की बहू ऐश्वर्य के पूर्व बॉयफ्रेंड रहे हैं। विवेक अपनी पत्नी प्रियंका के साथ पार्टी में आए थे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इससे पहले खबरें आई थीं कि अमिताभ ने फिल्म ‘कृष-3’ में विवेक के काल नाम के  खलपात्र के इंट्रोडक्शन को अपनी आवाज दी है। राकेश रोशन ने इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कई फिल्मी पार्टियों और समारोहों में ऐसे मौके आए, जब देखा गया कि अमिताभ और विवेक ने साथ मौजूद होने के बावजूद एक-दूसरे को नजरअंदाज किया। पार्टी में मौजूद सूत्रों के अनुसार अमिताभ ने विवेक और उनकी पत्नी के साथ काफी देर तक बातचीत की। साथ ही भविष्य में कामयाबी के लिए अपना आशीर्वाद भी दिया।

ज्यादातर विवेक के ही साथ रहे


अमिताभ बच्चन के इसी काम से उनकी बहू ऐश चिढ़ सकती हैं। अभिषेक से शादी के बाद ऐश अपने सभी पूर्व प्रेमियों से दूरी बनाकर रहीं हैं। अब उनके ससुर का इस तरह से विवेक की तारीफ करना ऐश को खटक सकता है।

सूत्रों के अनुसार, ‘पार्टी में तमाम लोगों की मौजूदगी में अचानक अमिताभ और विवेक का आमना-सामना हुआ। लेकिन इन बार उन्होंने एक-दूसरे की अनदेखी नहीं की और बातचीत में मशगूल हो गए।

करीब दस मिनट तक वे बतियाते रहे। इस बीच उनके चेहरे पर किसी प्रकार का तनाव नहीं था। यह देख कर पार्टी में मौजूद हर शख्स आश्चर्य कर रहा था।’ 10.30 बजे आए अमिताभ करीब आधे घंटे तक इस पार्टी में मौजूद थे।

पर नहीं हुआ रेखा से आमना-सामना


वैसे पार्टी में लोगों को इस बात से निराशा हाथ लगी कि अमिताभ के आने के करीब पांच-सात मिनट बाद रेखा भी पहुंची, लेकिन दोनों का आमना-सामना नहीं हुआ। हालांकि दो मौके ऐसे आए कि वे एक-दूसरे के नजदीक थे, लेकिन उनकी नजरें नहीं मिली।

पार्टी में उपस्थित लोगों के अनुसार जब तक अमिताभ चले नहीं गए, सब यही अटकलें लगा रहे थे कि किसी भी पल दोनों सुपर सितारे एक-दूसरे का अभिवादन कर सकते हैं। हर कोई दोनों की तरफ ही देख रहा था।

परंतु वैसा कुछ नहीं हुआ, जैसा सब सोच रहे थे। इधर कुछ दिनों से चर्चा का बाजार गर्म है कि अमिताभ-रेखा जल्द ही निर्माता फिरोज नाडियालवाला की फिल्म ‘वेलकम बैक’ में साथ दिख सकते हैं।

परंतु पार्टी में दोनों ने एक-दूसरे से जैसी दूरी बनाए रखी, उससे यह चर्चा ठंडी पड़ सकती है। अमिताभ जहां केक कटने से पहले ही लौट गए थे, वहीं रेखा देर रात तक पार्टी में रहीं।


हालांकि पार्टी में एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने वाले अमिताभ-जया ही नहीं थे। बीते जमाने के सितारे जितेंद्र और श्रीदेवी भी आमने-सामने पड़ने से बचते रहे। जबकि उन्होंने कई हिट फिल्में साथ में की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed