{"_id":"7918313b125dfff830164f58897d359e","slug":"aishwarya-roy-thank-to-lorial-brand-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये किस बात का शुक्रिया अदा कर रही हैं ऐश्वर्या रॉय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये किस बात का शुक्रिया अदा कर रही हैं ऐश्वर्या रॉय
Updated Sun, 24 May 2015 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक सौंदर्य उत्पाद लोरियाल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन अपने को धन्य मानती हैं कि ब्रांड से उनका रिश्ता सिर्फ फोटोशूट तक सीमित नहीं है। ऐश्वर्य पिछले एक दशक से अधिक समय से लोरियाल की ब्रांड एंबेसडर हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बुधवार को कान्स से एक वीडियो वार्ता में यहां मीडिया को बताया, "मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि ब्रांड से मेरा रिश्ता या जुड़ाव सिर्फ फोटोशूट या विज्ञापनों तक सीमित नहीं है।
विज्ञापन
अगर आप इतने अर्से तक एक ऐसे ब्रांड का हिस्सा रहते हैं, तो आप बहुत सी चीजों से जुड़ना छोड़ देते हैं।"
कान्स फिल्मोत्सव में ऐश्वर्य अपने लुक के चलते आकर्षण का केंद्र रहीं। कान्स फिल्मोत्सव के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह परिवार है।"
विज्ञापन
ऐश्वर्य का कान्स फिल्मोत्सव से 13 साल पुराना रिश्ता है। उन्होंने कहा, "कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के साथ मेरा पुराना रिश्ता है।
उसके बाद मुझे यहां बतौर ज्यूरी मेंबर आने का सौभाग्य मिला..अब इस फिल्मोत्सव के साथ मेरा परिवार जैसा रिश्ता है।"कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव 24 मई को संपन्न होगा।