{"_id":"650cf4a62f8a5f6f191f2d805a34489c","slug":"aishwarya-roy-says-somthing-about-zazzba-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जज्बा' को लेकर कुछ बोली ऐश्वर्या रॉय बच्चन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जज्बा' को लेकर कुछ बोली ऐश्वर्या रॉय बच्चन
Updated Sat, 23 May 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या रॉय बच्चन पांच साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। संजय गुप्ता की फिल्म जज्बा को लेकर वह चर्चा में हैं। ऐश इसमें एक वकील की भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
इससे पहले ऐश्वर्या ने संजय लीला भंसाली की फिल्म गुजारिश में आखिरी बार काम किया था।
ऐश्वर्या की कमबैक फिल्म को लेकर उनके प्रशंसक काफी खुश हैं। ऐश भी अपने इस प्रोजेक्ट को काफी गंभीरता से ले रही हैं। कान फिल्म महोत्सव में भी ऐश ने इस फिल्म का प्रचार प्रसार किया।
विज्ञापन
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इस बात से हैरान हैं कि उनकी आगामी फिल्म 'जज्बा' को लेकर न केवल भारत, बल्कि फ्रांस में भी लोगों में रुचि है।
ऐश्वर्या ने कहा, "मैं बहुत शुक्रगुजार हूं और यह देखकर अच्छा लगता है कि दर्शक मेरी फिल्म में रुचि दिखा रहे हैं।"
ऐश्वर्या इस समय वैश्विक सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड 'लोरियल पेरिस' की भारतीय एबेंसडर के रूप में 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में हैं।