फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aishwarya Rajesh clarifies her comment on Rashmika Mandanna as Srivalli says My statement was misconstrued

Aishwarya Rajesh: रश्मिका पर टिप्पणी के बाद ऐश्वर्या राजेश ने पेश की सफाई, कही यह बात

Thu, 18 May 2023 04:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 18 May 2023 04:31 PM IST
सार

ऐश्वर्या ने अपनी फिल्म 'फरहाना' के एक प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान यह टिप्पणी की थी। उनके इस बयान पर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा।

विज्ञापन
Aishwarya Rajesh clarifies her comment on Rashmika Mandanna as Srivalli says My statement was misconstrued
ऐश्वर्या राजेश, रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश इन दिनों अपनी तमिल फिल्म 'फरहाना' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा उनके चर्चा में रहने की एक और वजह भी है। वह है बीते दिनों अभिनेत्री रश्मिका मंदाना पर की गई उनकी एक टिप्पणी। दरअसल, ऐश्वर्या राजेश ने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के बारे में चौंकाने वाली बात कही थी। ऐश्वर्या ने कहा था कि फिल्म में वह 'श्रीवल्ली' का किरदार रश्मिका मंदाना से बेहतर निभा सकती थीं। 

विज्ञापन

Akshara Singh: बागेश्वर धाम के दरबार में पहुंचीं अक्षरा सिंह, बाबा धीरेंद्र शास्त्री को गाकर सुनाया भजन
विज्ञापन


साझा किया स्पष्टीकरण
ऐश्वर्या ने अपनी फिल्म 'फरहाना' के एक प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान यह टिप्पणी की थी। उनके इस बयान पर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा। खूब फजीहत होने के बाद अब ऐश्वर्या ने इस मामले में सफाई पेश की है। उनका कहना है कि उनकी कही बात को गलत तरीके से लिया गया है। एक नोट में ऐश्वर्या राजेश ने लिखा है कि उनके बयान को गलत समझा गया और वह तो खुद रश्मिका के काम की बेहद तारीफ करती हैं।'ऐश्वर्या की प्रमोशनल टीम के जरिए यह बयान ट्विटर पर साझा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Tumbbad: सोहम शाह ने 'तुम्बाड' के सीक्वल पर दिया बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा हॉरर फैंटेसी फिल्म का दूसरा भाग?

रश्मिका की तारीफ करती आईं नजर
ऐश्वर्या ने अपने बयान की शुरुआत में दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने लिखा है, 'मैं जब से इंडस्ट्री में आई हूं मुझे आप सभी का भरपूर सपोर्ट और प्यार मिला है। उसके लिए शुक्रिया। मैंने बीते दिनों अपने काम और किरदारों को लेकर बात की। इस दौरान मैंने श्रीवल्ली के रोल को लेकर कहा था कि यह रोल मुझे बेहद पसंद है और मुझ पर सूट करता है। लेकिन, दुर्भाग्य से इसे गलत समझ लिया गया। इससे ऐसा प्रभाव गया कि मुझे रश्मिका मंदाना का काम अच्छा नहीं लगा। मैं स्पष्ट कर दूं कि उनका काम मुझे बेहद पसंद है और मैं सभी फेलो स्टार्स का सम्मान करती हूं। आग्रह है कि कृपया कोई अफवाह न फैलाएं।'


ऐश्वर्या ने कही थी यह बात
बता दें कि फिल्म 'पुष्पा' में श्रीवल्ली का किरदार रश्मिका मंदाना ने निभाया था, जो दर्शकों को खूब पसंद भी आया। इसे लेकर ऐश्वर्या ने कहा था कि उन्हें 'पुष्पा' में ‘श्रीवल्ली’ का किरदार निभाने का मौका मिलता तो वह उसे कभी भी हाथ से जाने नहीं देती, शायद वह रश्मिका मंदाना से अच्छा ‘श्रीवल्ली’ का किरदार निभा सकती थीं। इसी के बाद एक्ट्रेस का विरोध हुआ, जिस पर अब उन्होंने सफाई दी है।
The Kerala Story: पश्चिम बंगाल में रिलीज होगी 'द केरल स्टोरी', ममता सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed