फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aishwarya Rai Bachchan as best dressed at Cannes 2014

ऐश ने भड़काई चिंगारी और कमाल हो गया

Wed, 28 May 2014 08:31 AM IST
अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो Updated Wed, 28 May 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan as best dressed at Cannes 2014

ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस कान फिल्म समारोह में जो जलवा बिखेरा उससे हर कोई हैरान है। कहां तो मां बनने के बाद उनके मोटापे की चहुंओर चर्चाएं थीं और कहां वह कान में छरहरी-सेक्सी दिख रही थीं। सब उस व्यक्ति को तलाश रहे थे, जिसने ऐश्वर्या का रूप बदल दिया। खबर है कि इस बार ऐश्वर्या ने किसी स्टाइलिस्ट पर भरोसा नहीं किया और खुद अपनी ड्रेस और मेक-अप की तैयारियां करके गई थीं। वाकई खुद पर भरोसा करने से बढ़ कर कुछ फायदेमंद नहीं होता।

विज्ञापन


खुल गया सोनाक्षी की फिगर का राज
फिल्म ‘हॉलीडे’ में सोनाक्षी सिन्हा के मुक्केबाजी वाले अंदाज की हर तरफ चर्चा है। अब राज खुला है कि सोना के इतना परफेक्ट दिखने के पीछे किसी और का नहीं बल्कि भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर का हाथ है। विजेंदर अक्षय कुमार के दोस्त हैं और अक्षय की होम प्रोडक्शन ‘फुगले’ से बॉलीवुड कैरियर शुरू कर रहे हैं। खैर, अक्षय का कहना था और विजेंदर राजी हो गए। उनका कहना है कि आगे भी जरूरत पड़ने पर सोनाक्षी की मदद करके उन्हें खुशी होगी।
विज्ञापन


समझदार हो गई हुमा
दूध का जला छाछ फूंक फूंक कर पीता है। यह कहावत हुमा कुरैशी पर सौ फीसदी लागू होती है। पिछले कुछ समय से वह काम के कारण कम दूसरे कारणों से ज्यादा चर्चित थीं। अनुराग कश्यप और उनकी पत्नी कल्कि के बीच अलगाव का कारण हुमा को बताया जा रहा था और यह बात उन्हें बहुत बुरी लग रही थी। ऐसे में हुमा ने तय किया है कि अब फिल्मी कार्यक्रमों में किसी हीरो और खास तौर पर शादीशुदा आदमी के साथ नजर नहीं आएंगी। इन दिनों वह जहां जाती हैं अपने भाई ऐक्टर साकिब सलीम को साथ ले जाती हैं। अब कैसे कोई उन्हें बदनाम कर सकेगा?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed