फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aishwarya directional Rajinikanth Vishnu Vishal film Lal salaam to release on 9 february 2024 new poster out

Lal Salaam: पोंगल पर रिलीज नहीं होगी 'लाल सलाम', अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रजनीकांत-विष्णु की फिल्म

Tue, 09 Jan 2024 06:48 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 09 Jan 2024 06:48 PM IST
सार

विष्णु विशाल और रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' पहले पोंगल पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म के निर्माताओं ने नई रिलीज डेट की घोषणा की है। 

विज्ञापन
Aishwarya directional Rajinikanth Vishnu Vishal film Lal salaam to release on 9 february 2024 new poster out
लाल सलाम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विष्णु विशाल के साथ रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सलाम' के लिए दर्शकों को और इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ऐश्वर्या रजनीकांत नौ साल बाद 'लाल सलाम' के साथ निर्देशन में वापसी कर रही हैं। ऐश्वर्या रजनीकांत तमिल फिल्मों '3' और 'वै राजा वै' के निर्देशन के लिए लोकप्रिय हैं। ऐश्वर्या रजनीकांत की तीसरी निर्देशित फिल्म 'लाल सलाम' को पहले पोंगल के मौके पर रिलीज करने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब इसकी रिलीज की तारीख को आगे खिसका दिया गया है।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'लाल सलाम' की पोंगल रिलीज टाल दी गई और अब फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की नई रिलीज डेट का खुलासा किया है। अब 'लाल सलाम' को फरवरी में रिलीज करने की घोषणा की गई है। निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए नई रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस 'लाइका प्रोडक्शन' ने मंगलवार, 9 जनवरी को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर घोषणा साझा की। फिल्म का एक नया पोस्टर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'यह हमारे रथ उत्सव का जश्न मनाने का समय है। अब 'लाल सलाम' नौ फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।'


Crakk: विद्युत की क्रैक में होगा अली जफर की 'दिल झूम झूम चले' का रीमिक्स वर्जन, पाकिस्तानी गायक ने जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तारित कैमियो करेंगे रजनीकांत
'लाल सलाम' एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें अभिनेता रजनीकांत एक विस्तारित कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म में विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिका में हैं। अब यह फिल्म पोंगल पर नहीं, बल्कि नौ फरवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'लाल सलाम' निर्देशक ऐश्वर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित और लाइका प्रोडक्शंस के सुबास्करन अल्लिराजाह द्वारा निर्मित है।
Sukumar: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के बाद इस फिल्म का निर्माण करेंगे सुकुमार, वी यशस्वी के साथ मिलाया हाथ

विज्ञापन

'लाल सलाम' में रजनीकांत का किरदार
कथित तौर पर फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य में देरी के कारण 'लाल सलाम' की पोंगल रिलीज डेट को टाला गया है। रजनीकांत के 73वें जन्मदिन पर प्रशंसकों को न केवल 'लाल सलाम' के किरदार मोइदीन भाई की झलक देखने को मिली। प्रोमो वीडियो में रजनीकांत को मोइदीन भाई के रौद्र अवतार में देखा गया था। क्लिप में ट्रैक 'जलाली जलाल' भी दिखाया गया है, जिसे एआर रहमान ने गाया और संगीतबद्ध किया है।
Katrina Kaif: '12वीं फेल' की सफलता पर कटरीना कैफ ने जाहिर की खुशी, बोलीं- इससे उम्मीद जागती है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed