फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Air India to issue warning to Kapil Sharma for indecent behaviour on Australia-India flight

कपिल शर्मा के खिलाफ एयर इंडिया का सख्त कदम

Mon, 27 Mar 2017 12:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Mon, 27 Mar 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
Air India to issue warning to Kapil Sharma for indecent behaviour on Australia-India flight
कपिल शर्मा
हवाई यात्राओं के दौरान पैसेंजर्स द्वारा की जा रही मनमानी और बदतमीजी की बढ़ती हुई घटनाओं को देखते हुए अब इंडियन एयरलाइन्स इन पैसेंजर्स के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी कर रही है, खासकर सेलेब्रिटीज और वीवीआइपी लोगों के खिलाफ जो हवाई यात्राओं के दौरान अपनी मनमानी करते हैं।
विज्ञापन


इसी को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया अब कॉमेडियन कपिल शर्मा को चेतावनी देने की तैयारी में है।

कपिल को छोड़ अली ने थामा सुनील का हाथ, लाएंगे नया शो

Air India to issue warning to Kapil Sharma for indecent behaviour on Australia-India flight
कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर
बता दें कि पिछले दिनों कपिल शर्मा ने आस्ट्रेलिया-इंडिया की फ्लाइट में काफी बवाल मचाया था। उन्होंने अपने ही सह-कलाकार सुनील ग्रोवर के साथ बदतमीजी की और चिल्लाए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कपिल ने सुनील पर जूता फेंककर भी मारा था और गाली-गलौज की थी।

इसी मामले की जांच-पड़ताल के लिए अब एयर इंडिया के चीफ अश्वनी लोहानी ने कपिल शर्मा के उस बर्ताव पर एक रिपोर्ट मांगी है और इसके बाद कपिल को चेतावनी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल शर्मा से लड़ाई के बाद पहली बार बोले सुनील ग्रोवर, उनकी दरियादिली देख आप भी करेंगे सलाम

Air India to issue warning to Kapil Sharma for indecent behaviour on Australia-India flight
मशूहर गुलाटी के किरदार में सुनील ग्रोवर के साथ कपिल शर्मा
बता दें कि फ्लाइट में कपिल शर्मा के उस बर्ताव को देख बाकी यात्री हैरान रह गए। फ्लाइट की एक केबिन क्रू ने उन्हें शांत रहने के लिए भी कहा लेकिन वो नहीं माने।

इसके बाद जब एक बुजुर्ग महिला पैसेंजर ने कपिल से कहा कि बाकी लोग उनसे डिस्टर्ब हो रहे हैं क्योंकि वो अकेले ही बिजनेस क्लास में सफर नहीं कर रहे तब जाकर कपिल शांत हुए और चुप बैठे।

इस लड़ाई के बाद खबरें आ रही हैं कि सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया है और वो अपना शो लेकर आ रहे हैं जिसका नाम होगा 'डॉ मशहूर गुलाटी कॉमेडी क्लीनिक'। वहीं कपिल शर्मा की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। खबर है कि फिल्म स्टार्स ने भी उनके शो पर आने से मना कर दिया जिसकी वजह से कपिल को लगातार अपने शो का शूट रद्द करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed