{"_id":"5f736ae6b26a461e385135c0","slug":"aiims-medical-board-expressed-their-opinion-to-cbi-in-sushant-singh-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIIMS मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष बोले- 'सीबीआई को सौंप दी है रिपोर्ट, मीडिया अटकलों की पुष्टि नहीं करते'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
AIIMS मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष बोले- 'सीबीआई को सौंप दी है रिपोर्ट, मीडिया अटकलों की पुष्टि नहीं करते'
Tue, 29 Sep 2020 10:42 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : TWITTER- @ItsSSR
सुशांत सिंह राजपूत मामले में एम्स के मेडिकल बोर्ड अध्यक्ष डॉ सुधीर गुप्ता ने कहा है कि AIIMS के मेडिकल बोर्ड ने CBI को अपनी रिपोर्ट दे दी है। हालांकि अभी इस केस की जांच की जा रही है, ऐसे में इस जानकारी को किसी के साथ साझा नहीं किया जा सकता है। हम मीडिया में चल रही किसी भी अटकलों की पुष्टि नहीं करते हैं।
विज्ञापन
एम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशांत के विसरा में जहर नहीं मिला है। डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया है कि एम्स टीम और सीबीआई दोनों में सुशांत मौत केस को लेकर सहमति है, लेकिन विवेचना की जरूरत है।
विज्ञापन
सोमवार को फॉरेंसिक टीम, सीबीआई की टीम और सीएफएसएल के बीच एक बैठक हुई थी। सुशांत का पोस्टमार्टम मुंबई के कूपर अस्पताल में हुआ था, जिस पर कई सवाल उठे थे, जिसके बाद जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई थी। एम्स के डॉक्टर्स ने सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से भी बातचीत की थी। एम्स की रिपोर्ट ने कूपर अस्पताल को भी क्लीन चिट नहीं दी है।
विज्ञापन
सुशांत की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने कहा है कि वह इस मामले की पेशेवर जांच कर रही है। सीबीआई ने सोमवार को कहा, 'हम मामले की पेशेवर जांच कर रहे हैं जिसमें आज की तारीख तक कोई भी पहलू छोड़ा नहीं जा रहा है। इस मामले की जांच जारी है।' दरअसल सुशांत के परिवार के बाद उनके वकील विकास सिंह (Vikas Singh) ने अभिनेता की मौत की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) की गति पर नाराजगी जाहिर की थी।
सुशांत मामले में सामने आई सीएफएसएल (CFSL) की रिपोर्ट में भी उनकी हत्या से जुड़ा कोई सीधा सबूत नहीं मिला है। सीएफएसएल ने पाया कि सुशांत की मौत फांसी लगाने से हुई थी। सीन आफ क्राइम के री-क्रिएशन के बाद मौत को फुल हैंगिंग मानने से इनकार कर दिया है।
14 जून को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पर पाया गया था। 14 जून की दोपहर को सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से पूरा देश हिल गया। इसके बाद से ही इस मामले की जांच जारी है और सीबीआई के साथ ही ईडी और एनसीबी भी केस की छानबीन कर रहे हैं। ये हत्या थी या आत्महत्या, इसपर सस्पेंस अब भी बरकरार है।
Medical board of AIIMS has expressed its medicolegal opinion conclusively to CBI in Sushant Singh's case which can't be shared with anyone as the case is subjudice. We don't confirm any speculation running in media: Dr Sudhir Gupta, chairman of AIIMS' medical board in SSR case pic.twitter.com/4HNDzOokX4
— ANI (@ANI) September 29, 2020