सुपरस्टार विजय की 'सरकार' की मुश्किलें बढ़ीं, AIADMK के कार्यकर्ताओं ने सिनेमा के बाहर की तोड़फोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ के सुपरस्टार थालापति विजय की नई फिल्म सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सुबह से फिल्म को लेकर राजनीतिक दल एआईएडीमएके इसका विरोध कर रहा है। अब ताजा रिपोर्ट के अनुसार पार्टी के कार्यकर्तायों ने चेन्नई के कासी थिएटर से फिल्म के पोस्टर्स हटा दिए है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि फिल्म के कुछ सीन तमिलनाडु की दिवगंत मुख्यमंत्री जयललिता की सरकार को गलत तरीके से पेश कर रही है।
बता दें कि राजनीतिक ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को दुनिया भर से जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। इस बीच फिल्म 'सरकार’ को लेकर तमिलनाडु में सत्तारूढ़ एआईएडीएमके के कार्यकर्ता और मंत्री इसका विरोध कर रहे हैं।
AIADMK workers vandalise posters of #Sarkar movie outside Kasi theatre in Chennai. They are alleging that certain scenes in the movie criticize the previous Tamil Nadu Govt led by J Jayalalithaa pic.twitter.com/1bDOMqDB8j
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 8, 2018
इससे पहले एआईएडीएमके का कहना है कि इस फिल्म में कुछ अपमानजनक दृश्यों को दिखाया गए हैं। इन सभी दृश्यों को फिल्म से तुरंत हटाने की जरूरत है। गौरतलब है कि फिल्म 'सरकार’ में राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता और उनकी योजनाओं को गलत तरीके से पेश किया गया है। इसको लेकर एआईएडीएमके के कार्यकर्ता तमिलनाडु के मदुरई के प्रिया कॉम्प्लेक्स के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। मदुरई से एआईएडीएमके के सांसद वीवी राजन चेल्लप्पा ने कहा है कि वह तब तक प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे जब तक की फिल्म से विवादित दृश्य और संवाद को हटाया नहीं गया।
आपको बता दें कि 'सरकार’ अपने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने अमेरिका में प्रीमियर शो से लगभग 145,000 डॉलर की कमाई की है और उम्मीदों के अनुसार 'सरकार’ फिल्म ने अब 1 दिन से अधिक का भी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गौरतलब है कि फिल्म 'सरकार’ ने बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'संजू' के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
Tamil Nadu: Members & workers of AIADMK protest outside Priya Enterplex in Madurai against #Sarkar film. VV Rajan Chellappa, AIADMK MLA says "We'll continue to protest outside theatres till controversial scenes & dialogues aren't removed. We appeal exhibitors not to show it." pic.twitter.com/wDql4pHY1v
— ANI (@ANI) November 8, 2018
अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म 'सरकार’ ने तमिलनाडु में 30 करोड़ रुपये, कर्नाटक में 6 करोड़ रुपये और केरल में 5 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म विशेषज्ञों ने पहले ही ये भविष्यवाणी कर दी थी कि फिल्म 'सरकार’ पहले दिन ही कई रिकॉर्ड तोड़ देगी और साथ ही कई रिकॉर्ड सेट भी कर देगी। बता दें कि फिल्म को 80 देशों में 3200 स्क्रीनों पर रिलीज किया गया। इस तरह से यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी तमिल रिलीज फिल्म बनी है।