अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें अलग-अलग पीढ़ियों के लगभग 30 मशहूर कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में निर्देशक अहमद खान ने बताया कि इतने सारे सितारों को एक साथ संभालना और फिल्म की शूटिंग करना कितना बड़ा चुनौती भरा काम था।
2 of 4
'वेलकम टू द जंगल'
- फोटो : सोशल मीडिया
कलाकारों में नहीं कोई अहंकार
आमतौर पर जब बहुत सारे बड़े सितारे एक ही फिल्म में एक साथ काम करते हैं, तो उनके बीच मनमुटाव या बहस की उम्मीद की जाती है। लेकिन अहमद खान ने बताया कि इस फिल्म के सेट पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। सभी कलाकारों ने एक-दूसरे का पूरा साथ दिया। सभी ने शूटिंग के दौरान बहुत मस्ती और मजाक किया। हालांकि, कड़कती गर्मी में इतने सारे लोगों के शेड्यूल और समय को संभालना बेहद मुश्किल काम था।
3 of 4
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
700 से 900 लोगों की भीड़
अहमद खान ने शूटिंग के पैमाने को समझाते हुए कुछ दिलचस्प बातें बताईं। 700 से 900 लोगों की भीड़ कई बार सेट पर एक साथ 30 कलाकार मौजूद होते थे। हर कलाकार के साथ उनके 5 मददगार स्टाफ होते थे। इसके अलावा 200 क्रू मेंबर्स, स्टंटमैन, डांसर और 150 से अधिक बैकग्राउंड आर्टिस्ट होते थे, जिससे सेट पर रोज 700 से 900 लोग जमा हो जाते थे।
इतनी बड़ी टीम को संभालने के लिए एक नहीं, बल्कि पास-पास बने दो बड़े मैदानों की जरूरत पड़ी। सेट पर कलाकारों के लिए 50 वैनिटी वैन खड़ी की जाती थीं। इसके अलावा कलाकारों, मेकअप टीम और टेक्नीशियनों को मिलाकर रोजाना 200 से 250 कारों के आने-जाने और पार्किंग का इंतजाम करना पड़ता था। अहमद खान ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग संभालना किसी आम फिल्म जैसा नहीं, बल्कि हर दिन एक बड़ा म्यूजिक कॉन्सर्ट आयोजित करने जैसा था।
4 of 4
'वेलकम टू द जंगल'
- फोटो : X
कब रिलीज होगी 'वेलकम 3'
फिल्म 'वेलकम 3' में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस, तुषार कपूर, लारा दत्ता और दलेर मेहंदी समेत लगभग कुल 30 कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म शुक्रवार, 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: 14वें दिन कितनी हुई 'मैं वापस आऊंगा' की कमाई, जानें 'पेद्दी' का गुरुवार का कलेक्शन