फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After twitter account hacked Amitabh Bachchan files police complaint against dirty SMS

अमिताभ बच्चन को मिले गंदे संदेश, पुलिस को दिखाए

Tue, 01 Sep 2015 04:01 PM IST
Updated Tue, 01 Sep 2015 04:01 PM IST
विज्ञापन
After twitter account hacked Amitabh Bachchan files police complaint against dirty SMS

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर पिछले दो दिनों दो बेहद चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पहले उन्होंने ट्वीट कर अपने ट्विटर अकाउंट के हैक होने की जानकारी दी, और यह भी बताया कि इससे अश्लील सामग्री जोड़ी जा रही है। अब उन्होंने मुंबई के जुहू इलाके के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर को पत्र लिखकर एक गंभीर मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


अमिताभ बच्चन ने पत्र में लिखा है कि वह पिछले एक साल से शोषण का शिकार हो रहे हैं। 72 वर्षीय अभिनेता ने पुलिस इंस्पेक्टर से निवेदन किया है कि मामले की जांच कर अपराधियों को पकड़ा जाए। अमिताभ के मुताबिक साल भर से वह कुछ लोगों के कारण बेहद आहत हैं। वह कई दिनों से अपराधियों की हरकत को नजरअंदाज कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्हें लग रहा था कि शायद कुछ दिनों बाद अपराधी अपनी हरकत से बाज आ जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आखिरकार परेशान होकर अमिताभ को पुलिस की शरण में जाना पड़ा है। इससे पहले उन्होंने सोमवार को अपने 44 हजार फॉलोवरों को ट्विटर अकाउंट हैक होने की जानकारी देकर चौंका दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस शोषण से परेशान हैं अमिताभ, क्या है शिकायत

After twitter account hacked Amitabh Bachchan files police complaint against dirty SMS

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को कोई पिछले एक साल से गंदे, भद्दे, अश्लील, अपमानजनक एसएमएस भेज रहा है। इनमें न केवल अमिताभ के हालिया काम को लेकर बल्कि उनके परिवार के संबंध में भी कई तरह की अभद्र बातें की जा रही हैं।

दि इंडियन एक्सप्रेस की खबर के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर को लिख गए पत्र में अमिताभ ने ‌लिखा है कि पिछले कुछ निश्चित समय से मेरे निजी फोन पर मुझे बेहद अपमानजनक और गंदे संदेश प्राप्त हो रहे हैं। मैं अपने फोन स्क्रीन के फोटोकॉपी यहां संलग्न कर रहा हूं।

इसके अलावा ट्विटर पर अमिताभ ने लिखा कि आखिरकार मैंने पुलिस को वो सारी जाकारियां दे दीं, जिनसे में पिछले एक साल से परेशान था। इन दिनों में मैंने वाकई ‌जिंदगी के सबसे खराब अपमानजकन एसएमएस प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed