फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After Sushant Singh Rajput Death Case and Bollywood Drug Connection Karan Johar and Other Celebs To Use Telegram Instead Whatsapp

मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से सिमट रहा व्हॉट्सएप का दबदबा, तीन चौथाई लोग टेलीग्राम पर पहुंचे

Mon, 28 Sep 2020 12:16 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 28 Sep 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
After Sushant Singh Rajput Death Case and Bollywood Drug Connection Karan Johar and Other Celebs To Use Telegram Instead Whatsapp
सुशांत सिंह राजपूत, करण जौहर - फोटो : फाइल फोटो

हिंदी सिनेमा में एक नई दरार दिखने लगी है। ये दरार व्हॉट्सएप और टेलीग्राम इस्तेमाल करने वालों की है। सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के बारे में सीबीआई की चुप्पी के बीच फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी टेलीग्राम डाउनलोड कर लिया है। उनके बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के तकरीबन सभी ए लिस्टर सितारे और कलाकार टेलीग्राम पर शिफ्ट हो रहे हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच पद्धति ने हिंदी सिनेमा के बड़े चेहरों की कितनी ब्रांडिंग खराब की, उसका नतीजा तो कुछ दिन बाद सामने आएगा। लेकिन, मुंबई में व्हॉट्सएप पर चैट करने वालों की संख्या तेजी से कम हो रही है।

विज्ञापन

After Sushant Singh Rajput Death Case and Bollywood Drug Connection Karan Johar and Other Celebs To Use Telegram Instead Whatsapp
whatsapp chat privacy - फोटो : amarujala

देश में फेसबुक के पैर काफी दूर तक फैले हुए हैं। लेकिन, तमाम फिल्मी हस्तियां अब फेसबुक पर कम और इसके ही दूसरे सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव है। फेसबुक के पास ही व्हाट्सऐप मैसेंजर का भी मालिकाना हक है। इन तीनों सोशल मीडिया नेटवर्क का दावा शुरू से यही रहा है कि उनके पास इनके उपभोक्ता का डाटा सुरक्षित है, लेकिन ये दावा कई बार गलत साबित हो चुका है। इस बार इसकी निजी चैट के लीक होने से मामला और गंभीर होता दिख रहा है।

व्हॉट्सएप का ये दावा रहा है कि उसके चैट एंड टू एंड सुरक्षित हैं और किसी का कोई भी डाटा उनके सर्वर पर सेव नहीं होता। लेकिन, दीपिका पादुकोण के मामले में यह दावा गलत साबित हुआ। दीपिका पादुकोण के व्हॉट्सएप चैट सामने आने के बाद से मुंबई में टेलीग्राफ डाउनलोड करने की लहर सी चल पड़ी है। पिछले चार दिन में तमाम बड़ी हस्तियों ने अपने फोन पर टेलीग्राम डाउनलोड किया, जिनके टेलीग्राम पर आने के संदेश उन सारे लोगों के पास गए जिनके फोन में उनके नंबर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

After Sushant Singh Rajput Death Case and Bollywood Drug Connection Karan Johar and Other Celebs To Use Telegram Instead Whatsapp
telegram

फिल्मी सितारों के निजी स्टाफ को भी व्हॉट्सएप डिलीट करने या फिर कम से कम इस्तेमाल करने को कहा गया है। तकनीकी जानकार बताते हैं कि टेलीग्राम ही भविष्य का मैसेंजर है और इसमें सीक्रेट चैट का ऑप्शन ही इसे सबसे ज्यादा लोकप्रिय बना रहा है। इस सुविधा के तहत दोनों तरफ के प्रयोगकर्ताओं को ये सुविधा है कि वह अपनी चैट कितनी देर तक फोन पर रखना चाहते हैं। इस तय समय के बाद यह चैट अपने आप डिलीट हो जाती है। सिनेमा की तमाम हस्तियां अब इसी तरह से आपस में चैट करने लगी हैं।

फेसबुक की भारतीय शाखा में भी टेलीग्राम के डाउनलोड की बढ़ती संख्या को लेकर हलचल है। इसकी सेलिब्रिटी मैनेजमेंट टीम को ये पता चल चुका है कि मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में धीरे धीरे व्हॉट्सएप मैसेंजर को लेकर अविश्वास पनप रहा है और जिस तरह से उनकी प्राइवेट चैट्स रिट्रीव करके मीडिया में बांटी गई, वह उनके कारोबार के लिए घातक है।

पढ़ें: Lata Mangeshkar: बेहद संघर्षों भरा रहा लता मंगेशकर का बचपन, जानें क्यों नहीं की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed