{"_id":"5c45f742bdec220c2959d0cc","slug":"after-manikarnika-zee-studios-sign-4-new-director-for-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिकर्णिका के बाद जी स्टूडियोज नई योजना की ओर,साइन किए चार बड़े डायरेक्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मणिकर्णिका के बाद जी स्टूडियोज नई योजना की ओर,साइन किए चार बड़े डायरेक्टर
Mon, 21 Jan 2019 10:15 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
मणिकर्णिका
- फोटो : मणिकर्णिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म मणिकर्णिका की रिलीज में व्यस्त हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े फिल्म प्रोडक्शन हाउसेज में से एक जी स्टूडियो में अब इसके बाद की योजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। प्रोडक्शन हाउस की क्रिएटिव टीम लगातार नई कहानियां सुन रही हैं, तमाम निर्देशकों से मिल रही है। साल 2019 में जी स्टूडियोज अक्षय कुमार की दो फिल्मों केसरी और गुड न्यूज के अलावा अभिनेता सनी देओल के बेटे करन देओल की फिल्म पल पल दिल के पास भी रिलीज करेगा।
केसरी और गुड न्यूज को करन जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शनंस बना रही है और जी स्टूडियोज के पास इनके वितरण की जिम्मेदारी है।जी स्टूडियोज का ध्यान अब अपनी फिल्में बनाने पर ज्यादा है और इसी सिलसिले में प्रोडक्शन हाउस ने अभिषेक शर्मा, बॉस्को मार्टिस, साजिद सामजी और श्रीनारायण सिंह को अपनी अगली फिल्मों के निर्देशन के लिए साइन किया है।
जी स्टूडियोज के सीईओ शारिक पटेल कहते हैं, पिछले साल धड़क और परमाणु रिलीज करना हमारे लिए काफी अच्छा अनुभव रहा। अब तक हम फिल्मों में सह निर्माता के तौर पर ही भागीदारी करते रहैं हैं, लेकिन अब हम चाहते हैं कि नए प्रोजेक्ट्स के साथ हम शुरू से भी जुड़ें और अपनी फिल्में खुद तैयार करें।