अभिनेत्री करिश्मा कपूर की खुशी का अभी कोई ठिकाना नहीं है। बहन करीना कपूर के दूसरे बेटे के जन्म पर पटौदी खानदान और कपूर परिवार में जश्न का माहौल है। इस मौके पर परिवार वाले बधाइयां दे रहे हैं और भावुक हैं। करिश्मा कपूर ने भावनाओं से भरी एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है जब करीना खुद नवजात थीं और पापा की गोद में थीं।
2 of 5
kareena kapoor, babita Shivdasani, karishma kapoor
- फोटो : amar ujala mumbai
करिश्मा ने नन्हीं करीना कपूर की थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की है। पिता रणधीर कपूर करीना कपूर को गोद में लिए हुए हैं। बगल में बड़ी बहन करिश्मा कपूर बैठी हुई हैं। करीना उस छोटी उम्र में आंखे खोलकर अपने पापा को टुकुर-टुकुर निहार रही हैं। करिश्मा पिता के बगल में बैठकर क्यूट सी स्माइल के साथ कैमरे की तरफ झांक रही हैं। वहीं रणधीर कपूर भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। सभी हंसते हुए कैमरे में देख रहे हैं। यह वाकई करिश्मा के पुराने खजाने की बेहद खास तस्वीर है।
3 of 5
karishma kapoor and kareena kapoor
- फोटो : social media
करिश्मा कपूर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा ‘वह मेरी बहन है जब वह खुद नवजात थी और अब वह एक बार फिर से मां बन गई है!! और मैं एक बार फिर से मांसी बन गई हूं। बहुत उत्साहित हूं’। इसपर उनके फॉलोअर्स खूब बधाइयां दे रहे हैं। ढेर सारे कमेंट के साथ बहुत सारी शुभकामनाएं देते हुए यूजर्स ने कहा कि पूरे परिवार को मुबारकबाद।
4 of 5
karishma kapoor and kareena kapoor
- फोटो : social media
बता दें करीना कपूर ने रविवार को सुबह लगभग 9 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि उन्होंने सुबह 9 बजे के आसपास एक बच्चे को जन्म दिया है। मैं जल्द ही उनसे मिलने जाऊंगा।
5 of 5
kareena kapoor, karishma kapoor
- फोटो : social media
करीना कपूर और सैफ अली खान चार साल के तैमूर के माता-पिता हैं। पिछले साल जब करीना कपूर और सैफ अली खान ने दूसरी गर्भावस्था की घोषणा की थी उसके कुछ महीने बाद ही करिश्मा ने एक बूमरैंग पोस्ट किया था जिसमें उन्हें अपनी गर्भवती बहन के साथ शूट के लिए तैयार होना था। इसके बाद करिश्मा लगातार बहन करीना के साथ नजर आती रहीं। इन तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था।