फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After Huge Success of Sunny Deol movie JAAT Mythri Movie Makers Announcement JAAT 2 Directed by gopichand

Jaat 2: जाट की सफलता के बाद माइथ्री मूवी मेकर्स का बड़ा एलान, लेकर आएंगे 'जाट 2', क्या होगी स्टार कास्ट

Thu, 17 Apr 2025 12:20 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 17 Apr 2025 12:20 PM IST
सार

Mythri Movie Makers Announcement: सनी देओल और रणदी हुड्डा की एक्शन ड्रामा फिल्म 'जाट' की सफलता के बाद माइथ्री मूवी मेकर्स ने फिल्म के सीक्वल की घोषणा कर दी गई है, जिसका टाइटल होगा 'जाट 2'...

विज्ञापन
After Huge Success of Sunny Deol movie JAAT Mythri Movie Makers Announcement JAAT 2 Directed by gopichand
जाट 2 की घोषणा - फोटो : एक्स MythriOfficial

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की एक्शन ड्र्मा फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज को अभी हफ्ता भरा ही हुआ है कि फिल्म मेकर्स से इसके सीक्वल की घोषणा भी कर दी है, जिसका टाइटल होगा 'जाट 2'। जानिए क्या होगी फिल्म की स्टार कास्ट... 
विज्ञापन

'JAAT2 की घोषणा'
माइथ्री मूवी मेकर्स ने एक्स पर जाट के सीक्वल की जानकारी देते हुए एक पोस्टर जारी किया है, जिस पर बोल्ड अक्षरों में जाट 2 लिखा दिखाई दे रहा है। माइथ्री मूवी मेकर्स ने एक्स पर इस एक तस्वीर के साथ लिखा, ''JAAT बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद आराम नहीं कर रहा है। वह एक नए मिशन पर है। इस बार, MASS FEAST बड़ा, बोल्ड और वाइल्ड होगा #JAAT2 एक्शन सुपरस्टार अभिनीत सनी देओल। फिल्म का निर्देशन गोपीचंद करेंगे। फिल्म का निर्माण  मिथ्री ऑफिशियल और पीपल मीडिया एफसीवाई करेगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन

जाट 2 की स्टारकास्ट
एक्स अकाउंट पर माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा पोस्ट पर खासतौर पर सनी देओल का नाम बोल्ड अक्षरों में लिखा दिखाई दे रहा है, जिससे यह साफ होता है कि 'जाट' के सीक्वल में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, इस पोस्ट के साथ फिल्म की बाकी स्टार कास्ट के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा होंगे या नहीं इस बात का भी खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। बहरहाल, फिल्म जाट के सीक्वल की घोषणा से सनी देओल के फैंस बेहद खुश हैं और इस फिल्म को लेकर अधिक जानकारी की उम्मीद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:
The Royals OTT Release: जिद्दी राजकुमार की आमकुमारी से मुलाकात की शाही प्रेम कहानी, 'द रॉयल्स' ओटीटी रिलीज डेट..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed